एक्सप्लोरर

कोविड के बाद गहराया MERS-COV का खतरा...जानिए कितनी गंभीर है ये बीमारी

MERS-COV: डब्ल्यूएचओ ने अबू धाबी में मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि की है.आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये MERS-COV...

MERS-COV: कोरोना वायरस को भले ही WHO ने अब वैश्विक महामारी के लिस्ट से हटा दिया हो लेकिन इस वायरस का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है. दुनिया जब कोरोना वायरस से उबरने के कगार पर है तो इस बीच कोरोना वायरस से जुड़ी एक और बीमारी ने दस्तक दे दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने अबू धाबी में मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि की है.आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये MERS-COV.क्या हैं इसके लक्षण...

MERS-COV के बारे में जानिए

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम कोरोना वायरस कहा जाता है. यह पहली बार 2012 में सऊदी अरब में पाया गया था और अब तक यह 27 से अधिक देशों में पाया गया है. इनमें मेडलिस्ट के देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंग्डम, यूएई जैसे देश शामिल है.ये एक जूनोटिक वायरस है जो जानवरों और लोगों के बीच फैलता है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक सऊदी अरब में लोग ज्यादातर संक्रमित ऊटों के असुरक्षित संपर्क से संक्रमित हुए हैं.इसकी वजह से सर्दी जुखाम से लेकर गंभीर तीव्र श्वसन संड्रोम तक की बीमारियों का खतरा रहता है.

अबू धाबी में पाया गया मामला

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आबू धाबी के रहने वाले एक 28 साल के युवक में इस बीमारी के लक्षण देखे गए हैं. जिसके बाद टेस्ट से इस बीमारी की पुष्टि की गई. यूएई सरकार ने इसकी जानकारी 10 जुलाई को दी है. जानकारी के मुताबिक मरीज 3 से 7 जुलाई के बीच अस्पताल पहुंचा जहां उसने उल्टी, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, पेशाब करने में दर्द की शिकायत की. 13 जुलाई तक उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उसे मैकेनिकल वेंटीलेशन में रखा गया. जांच में mers cov  पॉजिटिव पाया गया.

कैसे होता है इसका इलाज?

अभी तक इस वायरस को खत्म करने का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है. माना जा रहा है कि इस वायरस के टीके के ऊपर काम चल रहा है.फिलहाल इसमें मरीज का इलाज उसके लक्षणों को देखकर किया जाता है. डॉक्टर के मुताबिक इस बीमारी से बचने के लिए ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए जहां पर जानवर हो, खेत खलियान, फार्म खास तौर पर जहां पर ऊंट मौजूद हो.

यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget