एक्सप्लोरर

नवजात में दिख रही है यह अजीब से लक्षण तो समझ जाइए डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है आपका बच्चा

Down Syndrome: डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक विकार है इसमें बच्चा अपने 21 में गुणसूत्र की एक्स्ट्रा कॉपी के साथ पैदा होता है. इस बीमारी को ट्राइसोमी के नाम से जाना जाता है

Down Syndrome: बच्चों को जन्म के साथ कई सारी समस्याएं होती है जो कि आगे चलकर सामान्य हो जाता है. लेकिन नवजात में एक ऐसी भी समस्या होती जो जीवन में कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता. इसका नाम है डाउन सिंड्रोम. डाउन सिंड्रोम एक अनुवांशिक विकार है. इसमें बच्चा अपने 21वें क्रोमोसोम की एक्स्ट्रा कॉपी के साथ पैदा होता है. इस सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे अन्य बच्चों से काफी अलग होते हैं. वैसे तो ये नॉर्मल दिख सकते हैं लेकिन क्षमताएं अलग हो सकती है. डाउन सिंड्रोम वाले लोगों का आईक्यू लेवल सामान्य और मीडियम लेवल से भी कम रेंज का होता है. इस सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में बोलने में धीमे होते हैं. हर साल लाखों की तादाद में बच्चे इससे प्रभावित होते हैं. अमेरिका में हर साल करीब 6000 बच्चे इस कंडीशन के साथ पैदा होते हैं. इसकी वजह से बच्चों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

जानिए क्या है डाउन सिंड्रोम 

सेंट्रल डिजीज कंट्रोल के मुताबिक जब बच्चा पैदा होता है तो उसके शरीर में 46 क्रोमोसोम होते हैं जिन्हें वह अपने माता-पिता से पाता है. इनमें आधे मां और आधे पिता से बच्चे को मिलता है. डाउन सिंड्रोम जैसी जन्मजात स्थिति के साथ पैदा हुए बच्चों में क्रोमोसोम 21 अतिरिक्त होते हैं, इस तरह बच्चे के शरीर में 47 क्रोमोजोम हो जाता है, जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बनता है. विशेषज्ञों की मानें तो आमतौर पर 35 साल और उससे अधिक उम्र की गर्भवती महिलाओं में ये स्थिति होने की आशंका ज्यादा होती है. ऐसे में उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट कराने की सलाह देते हैं. स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए पता चलता है कि बच्चा डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है या नहीं?

ये हैं डाउन सिंड्रोम के लक्षण

डाउन सिंड्रोम के लक्षण आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं. हालांकि ये लक्षण बच्चों में देखे जा सकते हैं.

  • आंखों का ऊपर उठा हुआ होना
  • आंख से तिरछा दिखाई देना
  • जीभ का ज्यादा उधार होना चेहरे का चपटा होना
  • कान मूंह या सिर का छोटा होना
  • छोटी गर्दन
  • छोटी उंगलियां
  • छोटे हाथ पैर.
  • बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ती.
  • नाक या मूंह का दबा हुआ होना

डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. जैसे बहरापन, कमजोर आंखें, मोतियाबिंद, नींद के दौरान सांस लेने में दिक्कत, मोटापा, थायराइड, अल्जाइमर दिल से संबंधित परेशानियां.

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का ख्याल कैसे रखें

बच्चे को संतुलित आहार दें, क्योंकि ऐसे बच्चों का इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे इन्हें संक्रमण होने का भी खतरा ज्यादा रहता है, नियमित शारीरिक व्यायाम करवाएं, नियमित रूप से व्यायाम की आदत बच्चे को एक्टिव बनाए रखने में मदद करेगी, इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होगा और बच्चा मानसिक स्थिति में भी बेहतर बदलाव लाएगा. डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चे को स्पीच थेरेपी दिलवाएं. ये उनके बोलने की क्षमता में सुधार लाएगा.

यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget