एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक आने से ठीक पहले शरीर ने दिए ये संकेत, इस शख्स की पूरी आपबीती जो उसने खुद सहा

ज्यादा पसीना आना या हाथों में होने वाले दर्द को हल्के में न लें क्योंकि हो सकता है कुछ मिनटों में आना वाला है हार्ट अटैक. पढ़िए हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में किस तरह से मच जाती है हलचल.

Heart Attack Symptoms:  'दिल का दौरा पड़ने से जान भी जा सकती है.' यह बात तो हर किसी को पता है. लेकिन कभी आपने सोचा है हार्ट अटैक आने से पहले या उसके दौरान शरीर में किस तरह की हलचल मचती होगी.  दिल की धड़कन बंद होना भी दिल का दौरा पड़ना कहते हैं. लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है. सच्चाई यह है कि जब किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो उसे पता ही नहीं चलता है कि उसे दिल का दौरा पड़ रहा है या वह नॉर्मल प्रॉब्लम है.

दिल का दौरा पड़ने के ठीक पहले इस शख्स के साथ क्या हुआ?

आमतौर पर हार्ट अटैक के शिकार लोगों को यह पता चल भी नहीं पाता है कि क्या सच में उन्हें दिल का दौरा पड़ रहा है? ज्यादातर लोग दिल का दौरा पड़ने से पहले के लक्षण से बिल्कुल भी अनजान होते हैं. हमें इससे बचने के लिए इसके लक्षणों को जानना बेहद जरूरी है. इस जानलेवा बीमारी के संकेतों और लक्षणों को वक्त रहते समझ सके ताकि आपकी जिदगी बच सके. दिल का दौरा पड़ने पर क्या होता है? इसकी तो कई कहानी सोशल मीडिया पर हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक quora यूजर की पूरी आपबीती लेकर आए हैं. जिसमें वह बता रहे हैं कि आखिर कैसा लगा था जब उन्हें हार्ट अटैक आया था?

Quora यूजर डेव पार्क ने बताया कि 5 साल पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ने के दौरान क्या महसूस हुआ था. डेव पार्व बतात हैं कि साल 2017 में मैं अपने यार्ड के घास को काट रहा था. मैंने सामने की घास काट दी थी और यार्ड का आधा रास्ता बचा हुआ था. लगभग पांच मिनट में मुझे अजीब सी थकावट शुरू होने लगी. सांस फूलने लगा और मुझे काफी ज्यादा पसीना आने लगा. मैंने घास काटना बंद कर दिया. और सोचा कि मैं कैसे भी करके यार्ड से बाहर निकल जाता हूं. थोड़ी देर रूका और फिर मैंने घास काटने की मशीन को फिर से शुरू किया और फिर कुछ मिनटों में मेरा दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मैं काफी परेशान हो गया.

पसीना और तेज दर्द

डेव पार्क कहते हैं थोड़ी देर में मेरा पसीना और सांस फूलना और भी बढ़ गया. मेरे सीने पर लग रहा था कोई भारी सा चट्टान पड़ा हुआ है वैसा ही दर्द शुरू हो गया. यह दर्द लगातार बना रहा. मुझे एहसास हुआ कि मेरी पीठ के बीच में भी भयानक दर्द था, और फिर यह मेरी बाहों के पीछे की ओर धीरे- धीरे फैल रहा था. दर्द दाएं हाथ से बाईं हाथ की ओर बढ़ रहा था. दर्द बढ़ने के कारण मैं फर्श पर गिर गया फिर मैंने अपनी पत्नी बुलाया और कहा मुझे जल्दी हॉ्स्पिटल ले चलो. जिसके बाद पत्नी तुरंत मुझे हॉस्पिटल लेकर गई. वहां इमरजेंसी वार्ड में मुझे एडमिट किया गया. सारे चेकअप होने के 45 मिनट के बाद मैं दर्द से बाहर आ गया.

डेव पार्क कहते हैं हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट होने के बाद मेरा अच्छे तरीके से चेकअप किया गया. अगले दिन मुझे डॉक्टर ने बताया कि मेरा बीपी 185/125 और एचआर 160+ से गिरकर 150/110 के बीपी और 120+ एचआर हो गया था.  मेरे बहुत सारे ब्लड टेस्ट किए गए. फिर मेरा कार्डियक ट्रोपोनिन लेवल भी चेक किया गया. जिसके बाद डॉक्टर ने मुझे बताया कि आप सही समय पर हॉस्पिटल आ गए. तभी आपको बचा लिया गया. आपके हार्ट आर्टरी ब्लॉक हो गई थी. उन्होंने मेरी हृदय बीट और ब्लड प्रेशर को कम करने का फैसला किया. जिसके लिए दवा और एक नाइट्रोग्लिसरीन IV शुरू किया गया.

सिर दर्द के लिए वासोडिलेटर दवाई दी जाती थी

जब मैं दर्द से बाहर आया तो मुझे वासोडिलेटर के कारण मेरे सिर में अजीब सा दर्द हो रहा था. वीकेंड के कारण मुझे आईसीयू में रखा गया ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो जाए. मेरे ब्लड प्रेशर को कम करने की कोशिश की गई. क्योंकि डॉक्टर का कहना था कि टाइम पर बीपी कम नहीं किया गया तो ऑर्गन फेल भी हो सकते हैं. नाइट्रोग्लिसरीन एक वासोडिलेटर दो दवाई मुझे दिए जा रहे थे ताकि बीपी कंट्रोल में रहे और ब्लड का फ्लो हार्ट में ठीक तरीके से हो. सिर दर्द के लिए आपको  एसिटामिनोफेन की दवाई दी जाएगी. ढाई दिन तक मुझे सिरदर्द था. 

ये भी पढ़ें: Measles Threat: कोरोना की वजह से अब आपके लाडलों पर मंडरा रहा खसरे का खतरा, WHO ने जारी किया अलर्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget