एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: बिस्तर पर लेटे-लेटे पेट और वजन कम करें, रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise: अगर आपके पास जिम या पार्क जाकर एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं है तो आप बेड पर बैठकर ये 3 एक्सरसाइज कर सकते हैं. 15-20 मिनट इन एक्सरसाइज को करने से आपकी चर्बी और पेट कम हो जाएगा.

Weight Loss Exercise: आजकल लोग वजन घटाने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे, लेकिन हमारी लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा काफी तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान है. मोटापा बढ़ने की बड़ी वजह ये भी है कि आजकल लोगों के लॉन्ग सिटिंग वर्किंग आर्स है. घंटो एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है. ऐसे में आपको शरीर को फिट रखने और वजन कम करने के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है. ऑफिस में बैठकर काम करने की वजह से शरीर में चर्बी ज्यादा जमा होने लगी है. पेट बाहर निकलने लगा है और वजन बढ़ने लगा है. मोटापा बढ़ने की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं.

वहीं कोरोना की वजह से लोग जिम जाने से बच रहे हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके पास जिम या पार्क जाने का समय नहीं है. ऐसे में हम आपको कुछ बड़ी ही आसान और ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें करने के लिए आपको बहुत अधिक समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही आपको जिम या पार्क जाना पड़ेगा. आप इन एक्सरसाइज को अपने बेड पर या जमीन पर लेटेकर कर सकते हैं. आप रोजाना इन 3 एक्सरसाइज को कर सकते हैं. 

1- लेग रेज (Leg Raise)- सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है ये एक्सरसाइज. इससे पेट की चर्बी कम हो जाती है और जांघों का थुलथुलापन भी कम होता है. इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है. आप इसे करने के लिए बिस्तर पर सीधा लेट जाएं. अब दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए जोड़ लें. अब आप जितनी देर होल्ड कर सकें कर लें. अब वापस पैरों को बेड पर लाएं और फिर से रिपीट करें. आपको इसे कम से कम 15 मिनट तक करना है.

2- विंडशील्ड वाइपर- बेड पर लेटकर आप इस आसान एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइस से पैरों को स्ट्रेंथ मिलती है. पेट और जांघों की चर्बी कम होती है. इस एक्सरसाइज को करने में आपको कार के वाइपर की तरह अपने पैरों को हिलाना है. इसके लिए बेड पर सीधा लेट जाएं अब दोनों हाथों को दोनों दिशा में बिल्कुल हल्का छोड़ते हुए फैला लें. अब पैरों को आपस में मिलाएं और ऊपर उठाते हुए से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए सीधा रखें. अब पैरों को मिलाकर चारों दिशाओं में घुमाते हुए एक बड़ा गोल चक्कर लगाएं. आप इसे जितनी देर कर सकते हैं कर लें. इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी.

3- क्रंचेज (Crunches)- रोज बेड पर लेटकर आप क्रंचेज भी कर सकते हैं. इससे पेट पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है. क्रंचेज करने से शरीर के ऊपरी हिस्से को काफी फायदा मिलता है. क्रंचेज करने के लिए बिस्तर पर सीधे लेट जाएं. अब पैरों को सामने की ओर हवा में उठा लें. अब दोनों हाथों को अपने सिर के नीचे ले जाएं और उंगलियों को लॉक कर लें. अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए उठें और फिर लेट जाएं. इसे आप करीब 15 मिनट तक करें. शुरुआत में धीरे-धीरे करें और फिर स्पीड बढ़ा दें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़े: मसल बनाने के लिए ये हैं प्रोटीन से भरपूर फूड्स, डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget