एक्सप्लोरर

Weight Loss: बेड पर लेटकर भी कम कर सकते हैं अपना वजन, रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज

Weight Loss Exercise: अगर आपके पास जिम या पार्क जाकर एक्सरसाइज करने का समय नहीं है, तो आप बेड पर बैठकर ये 3 एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे मोटापा और पेट दोनों कम हो जाएंगे.

Weight Loss Exercise: आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है. मोटापा बढ़ने की बड़ी वजह खान-पान और लॉंग सिटिंग वर्किंग आर्स हैं. लोगों को घंटो एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है. ऐसे में आपको शरीर को फिट रखने और वजन कम करने के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है. ऑफिस में बैठकर काम करने की वजह से शरीर में चर्बी ज्यादा जमा होने लगी है, पेट बाहर निकलने लगा है और वजन बढ़ने लगा है. मोटापा बढ़ने की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. 

वहीं कोरोना की वजह से लोग जिम जाने से बच रहे हैं. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके पास जिम या पार्क जाने का समय नहीं है. ऐसे में हम आपको कुछ बड़ी ही आसान और ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें करने के लिए आपको जिम या पार्क जाने की जरीरत नहीं पड़ेगी. आप इन एक्सरसाइज को अपने बेड पर या जमीन पर लेटकर कर सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे? 

1- लेग रेज (Leg Raise)- सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है ये एक्सरसाइज. इससे पेट की चर्बी कम हो जाती है और जांघों का थुलथुलापन भी कम होता है. इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है. आप इसे करने के लिए बिस्तर पर सीधा लेट जाएं. अब दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए जोड़ लें. अब आप जितनी देर होल्ड कर सकें कर लें. अब वापस पैरों को बेड पर लाएं और फिर से रिपीट करें. आपको इसे कम से कम 15 मिनट तक करना है.

2- विंडशील्ड वाइपर- बेड पर लेट कर आप इस आसान एक्सरसाइज को भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइस से पैरों को स्ट्रेंथ मिलती है. पेट और जांघों की चर्बी कम होती है. इस एक्सरसाइज को करने में आपको कार के वाइपर की तरह अपने पैरों को हिलाना है. इसके लिए बेड पर सीधा लेट जाएं अब दोनों हाथों को दोनों दिशा में बिल्कुल हल्का छोड़ते हुए फैला लें. अब पैरों को आपस में मिलाएं और ऊपर उठाते हुए से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए सीधा रखें. अब पैरों मिलाकर चारों दिशाओं में घुमाते हुए एक बड़ा गोल चक्कर लगाएं. आप इसे जितनी देर कर सकते हैं कर लें. इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी.

3- क्रंचेज (Crunches)- रोज बेड पर लेटकर आप क्रंचेज भी कर सकते हैं. इससे पेट पर जमा चर्बी को कम किया जा सकता है. क्रंचेज करने से शरीर के ऊपरी हिस्से को काफी फायदा मिलता है. क्रंचेज करने के लिए बिस्तर पर सीधे लेट जाएं. अब पैरों को सामने की ओर हवा में उठा लें. अब दोनों हाथों को अपने सिर के नीचे ले जाएं और उंगलियों को लॉक कर लें. अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए उठें और फिर लेट जाएं. इसे आप करीब 15 मिनट तक करें. शुरुआत में धीरे-धीरे करें और फिर स्पीड बढ़ा दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B-12 Benefit: मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है विटामिन बी-12, जानिए 5 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget