एक्सप्लोरर

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकती है ये गंभीर बीमारियां, लक्षणों की पहचान कर ऐसे करें इलाज

Bad Blood Circulation: खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण शरीर में कई सारी बीमारियां हो सकती है. इसलिए इसके लक्षणों की पहचान कर जल्द ही इसका इलाज जरूरी है.

Bad Blood Circulation: एक स्वस्थ्य और सेहतमंद व्यक्ति वही है जिसका ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छे से काम कर रहा है. अगर किसी व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है तो शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंचता है और इस वजह से उस व्यक्ति कि इम्युनिटी कमजोर होने लगती है.  ब्लड सर्कुलेशन में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो यह कई सारी बीमारियों का कारण बन सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं ये टिश्यूज, सेल्स और बॉडी के कई सारे ऑर्गन को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकती है. 

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं.  आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे कि खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण क्या होते हैं? साथ ही जानेंगे कि इसे कैसे सुधार सकते हैं?

बैड ब्लड सर्कुलेशन के कारण होने वाली बीमारियां

खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण वस्कुलर बीमारी, नसों और धमनियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खराब ब्लड सर्कुलेशन दिल, दिमाग और पैर की नसों को भी काफी ज्यादा प्रभावित करता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्कुलेटरी सिस्टम की बीमारी दिल और कैंसर की बीमारी से भी आम है. जो ब्रिटेन में लगभग 40 लाख लोगों को अपना शिकार बना चुकी है. साथ ही हर साल इस बीमारी से 40 प्रतिशत लोगों की मौत भी होती है.

खराब ब्लड सर्कुलेशन का एक प्रमुख कारण यह भी है कि फैट या प्लाक का नसों में जमना जिसके कारण नसों में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है. इसी दौरान अगर प्लाक फट जाता है तो यह ब्लड के थक्के जमने का कारण बन सकता है. ब्लड के थक्के जमने की वजह से दिल का दौरा पड़ सकता है. खराब ब्लड सर्कुलेशन से दिमाग में भी ठीक से ब्लड नहीं पहुंच पाएगा जो आगे जाकर स्ट्रोक कारण बन सकता है. 

पैरों में धमनियां सिकुड़ने के कारण भी पैर में ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है. इस तरह के नस से संबंधित रोगों को पीएडी के नाम से जाना जाता है. जिसके कारण चोट, संक्रमण, अल्सर होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता है. खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण त्वचा भी खराब हो सकती है. 

पैर और हाथों का बाल झड़ना

जब ब्लड ठीक से शरीर के अंगों में नहीं पहुंच पाते हैं तो जगह-जगह के बाल झड़ने लगते हैं. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आप अपने ब्लड सर्कुलेशन का खासा ध्यान रखें. 

सूखी या फटी हुई त्वचा

पैरों के सेल्स और टिश्यूज तक जब ठीक से ब्लड नहीं पहुंच पाते हैं तो त्वचा ड्राई और शुष्क होने लगते हैं. नई कोशिकाएं उतनी तेजी से नहीं बनती है जितना यह एक स्वस्थ्य व्यक्ति में बनती है. 

हाथ-पैर ठंडा रहना

ठंडे हाथ और पैर अक्सर खराब ब्लड सर्कुलेशन की ओर इशारा करती है. इसका साफ अर्थ यह है कि शरीर के अंगों में ब्लड ठीक से नहीं पहुंच पा रही है जितना पहुंचना चाहिए. 

हाथ और पैरों में झुनझुनी सनसनी

यदि आप कभी भी अपने हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे हैं या बहुत देर तक अपनी बांह पर लेटे रहे हैं, तो आपको झुनझुनी या सनसनी जैसा महसूस हुआ होगा. उस वक्त शरीर पर प्रेशर जैसा लगता है. ऐसी स्थिति में कई बार ऐसा फिल होता है ब्लड सर्कुलेशन रूक सा गया है. अगर आपको भी बार-बार झुनझुनी महसूस होती है तो आपको एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए कि ताकि ब्लड सर्कुलेशन ठीक है या नहीं. इसका पता चल सके. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: हेल्दी रहने के लिए कितने तरह के विटामिन की है जरूरत? एक्सपर्ट्स से जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget