एक्सप्लोरर

ये टिप्स अपनाएंगे तो नहीं होगी विटामिन बी12 की कमी!

विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रि‍शन है. दरअसल, बॉडी को ठीक से काम करने के लिए विटामिंस की जरूरत होती है. इनमें सबसे जरूरी विटामिन बी12 है.

नई दिल्लीः विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रि‍शन है. दरअसल, बॉडी को ठीक से काम करने के लिए विटामिंस की जरूरत होती है. इनमें सबसे जरूरी विटामिन बी12 है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार, ज्यादातर भारतीय विटामिन बी12 की कमी से ग्रसित है. विटामिन बी12 या कोबालामिन, नर्व्स टिश्यू के सभी कामों, हेल्‍थ, ब्रेन प्रोसेस और रेड ब्लड सेल्स के लिए आवश्यक आठ विटामिन बी में से एक है. यह डीएनए, आरएनए और न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में भी मदद करता है. इस विटामिन की लंबे समय तक कमी होने पर एनीमिया, थकान, याददाश्त खोना, मूड बिगड़ना, चिड़चिड़ापन, झुनझुनी या हाथ-पैरों में अकड़न, दि‍खाई देने में समस्या, मुंह के छाले, कब्ज, दस्त, मस्तिष्क संबंधी बीमारियां और बांझपन जैसी की समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, बी12 की कमी की भरपाई की जा सकती है. आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि हर मिनट हमारा शरीर लाखों रेड ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस करता है. हालांकि, ये सेल्स विटामिन बी12 के बिना विकसित नहीं हो पाते, फलस्वरूप एनीमिया की शिकायत हो सकती है. विटामिन बी12 की कमी होती है इन लोगों में-

  • ऐसे शिशुओं में विटामिन बी12 की कमी अक्सर हो जाती है, जो पूरी तरह से मां के दूध पर निर्भर करते हैं और किसी तरह का बाहरी पोषण नहीं लेते.
  • शाकाहारियों में अक्सर इसकी कमी रहती है.
  • स्ट्रेस, अनहेल्दी फूड, आनुवंशिक कारकों और आंतों के रोग जैसे क्रोहन रोग, के चलते बी12 को लोग एब्जॉर्व नहीं कर पाते.
  • 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में खाद्य पदार्थो से इसे एब्जॉर्व करने की क्षमता कम होती जाती है. पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण पानी का अपर्याप्त सेवन इसके अवशोषण को प्रभावित कर सकता है.

कैसे पता करें विटामिन बी की कमी का-

  • बी12 की कमी का पता ब्लड टेस्ट से चल सकता है, जैसे कि कंप्लीट ब्लड टेस्ट (सीबीसी).
  • ब्लड में विटामिन बी12 के लेवल के टेस्ट से.
  • फोलेट (एक अन्य बी विटामिन) के स्तर को आमतौर पर संबंधित स्थिति के लिए जांचा जाता है, जिसे फोलेट की कमी वाला एनीमिया कहा जाता है.

विटामिन बी12 की कमी रोकने के लिए कुछ टिप्स-

  • शराब के अधिक सेवन से बचें. अधिक शराब पीने से गैस्ट्रो इंटेस्टाइन ट्रैक्ट हो जाता है और आंतों को नुकसान पहुंचता है. इससे विटामिन बी12 के अवशोषण में बाधा पहुंच सकती है.
  • धूम्रपान छोड़ दें. यह पाया गया है कि आमतौर पर धूम्रपान करने वालों में सीरम विटामिन बी12 का स्तर कम होता है.
  • सप्लीमेंट्स लें. शाकाहारी भोजन में विटामिन बी12 की कमी रहती है. इसलिए बी12 युक्त मल्टीविटामिन लेना अच्छा रहता है. इसके अलावा, सोया युक्त खाद्य पदार्थ लें और विटामिन बी12 की अधिकता वाले आहार लें.
  • अपने आहार में विटामिन बी6 को शामिल करें. यह विटामिन बी12 के अवशोषण में मदद करेगा. पालक, अखरोट, अंडे और केला आदि बी6 के अच्छे स्रोत हैं.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget