एक्सप्लोरर

Heartbreak: बच्चों को समझाएं 'ब्रेकअप' जिंदगी का अंत नहीं...जो जाना चाहता है, उसे जाने दें

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत की इस कहानी ने पूरे देश को और देश के युवाओं को झकझोर कर रख दिया है. इस केस ने कई तरह के सवाल पैदा किए हैं.

Heartbreak: 20 साल की दिवंगत एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गईं. तुनिशा की मौत से पूरा देश सकते हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी खुशमिज़ाज और जिंदादिल यंग लड़की ने अब दूसरी दुनिया का रुख कर लिया है. तुनिशा की मौत से सबसे ज्यादा दुखी उनकी मां हैं, जो लगातार यह गुहार लगा रही हैं कि तुनिशा के प्रेमी और को-एक्टर शीजान खान को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. दरअसल तुनिशा की मौत का आरोप शीजान खान पर लगा है. शीजान और तुनिशा दोनों रिलेशनशिप में थे और दोनों ही सीरियल 'अली बाबा-दास्तान ए काबुल' में साथ काम कर रहे थे. हालांकि कुछ दिनों पहले ही शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया, जिससे वो काफी परेशान थीं. तुनिशा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान ने तुनिशा से शादी का वादा कर उसे यूज़ किया. शीजान अभी पुलिस कस्टडी में हैं. 

तुनिशा की मौत की इस कहानी ने पूरे देश को और देश के युवाओं को झकझोर कर रख दिया है. इस केस ने कई तरह के सवाल पैदा किए हैं और बहुत से माता-पिता को उन तरीकों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया है, जिनसे उनके बच्चे कभी ऐसी स्थिति में न पड़ें. और अगर पड़ जाएं तो उन्हें इस स्थिति से बाहर कैसे निकाला जाए. कैसे उन्हें जिंदगी के प्रति हमेशा आशावादी बनाए रखना है. हर माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी बुरी स्थिति से बचाने की कई कोशिशें करते हैं, लेकिन कई बार ये कोशिशें काम नहीं आतीं और बच्चे किसी न किसी बुरे हालात में फंस जाते हैं. ऐसा भी होता है कि बच्चे अक्सर अपने माता-पिता से अपनी बातें शेयर नहीं करते कि वो क्या कहेंगे और क्या सोचेंगे.

जहां दोस्ती...वहां धोखा भी

माता-पिता को हमेशा बच्चों से उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, इसको लेकर बात करनी चाहिए. कई माता-पिता इतने स्ट्रिक्ट होते हैं कि बच्चे उनसे कोई निजी बात करने में झिझकते हैं. माता-पिता को बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ खुद को बदलना और कोमल बनाना चाहिए, ताकि बच्चे उनसे अपनी हर बात कह सकें. पेरेंट्स को अपने बच्चों को यह समझाना चाहिए कि "जहां प्यार है वहां नुकसान भी होगा, जहां दोस्ती है वहां धोखा भी मिलेगा, जहां सफलता है वहां असफलता भी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी है. जिंदगी की हर परेशानियों से डटकर लड़ना है और आगे बढ़ना है. जो साथ हैं, बस उन्हें साथ रखना है, जो नहीं रहना चाहते, उन्हें छोड़ देना है."

'ब्रेकअप' जिंदगी का एक बुरा वक्त, जिंदगी नहीं

बच्चों को हमेसा इस बात का इल्म होना चाहिए कि जिंदगी संघर्षमय होती है. कई परेशानियां आती हैं. कई मुश्किलें अंदर तक तोड़ देती हैं. मगर चाहे कुछ भी हो जाए. इन मुश्किलों से कभी हार नहीं माननी. जिंदगी की परेशानियों से अंत तक लड़ते चले जाना है. कोई खुशी या कोई गम हमेशा के लिए नहीं रहता है, सबका अंत होता है. किसी ने जानबूझकर या अनजाने में अगर आपका दिल तोड़ दिया है, तो जिंदगी को खत्म करने के बजाय उस दर्द को महसूस करके आगे बढ़ने की कोशिश करें. 'ब्रेकअप' जिंदगी का एक बुरा वक्त है, जिंदगी नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Shayari: नहीं पिघल रहा 'क्रश' का दिल? तो इन खूबसूरत शायरियों से करें अपने प्यार का इज़हार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget