एक्सप्लोरर

रात में बहुत मुश्किल से आती है नींद तो सोने से पहले कर लें ये वाला योग

अगर आप को भी रात में बिस्तर पर लेटने के बाद नींद नहीं आती है तो आपको ये कुछ आसन करे चाहिए..इससे फायदे की उम्मीद है

Yoga For Sleep: कोरोना के बाद से ही लोगों का स्लीपिंग पैटर्न गड़बड़ा गया है. कुछ लोगों को तो बिस्तर पर जाने के बाद नींद ही नहीं आती है. करवट बदलते-बदलते आधी रात गुजर जाती है लेकिन नींद नहीं आती.ऐसे में लोगों को कुछ योगासन करने चाहिए. इससे बेहतर नींद आने की उम्मीद है. ये योगासन ना सिर्फ आपको तेजी से सोने में मदद करेंगे बल्कि आपके नींद की क्वालिटी में भी सुधार करेंगे.

वज्रासन-सोने से पहले वज्रासन करने को बेहतर माना गया है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर के मांस पेशियों और अंगों को रिलायंस करता है तनाव से छुटकारा दिलाता है जिससे नींद अच्छी आती है

कैसे करें ये आसन

  • अपने पैरों को शरीर के नीचे रखकर बैठ जाएं.
  • रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और घुटने को एक दूसरे से करीब रखें.
  • गहरी सांस लें, जैसे आप सांस अंदर की तरफ लेते हैं तो पेट को बढ़ाएं, और जैसे ही सांस छोड़ते हैं तो पेट को सिकोड़ें.

बालासन-बालासन पोज के भी बहुत फायदे हैं. इससे दिमाग शांत होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है. दिन भर के तनाव को दूर करके यह आपके मन को शांति देता है और इससे आपको नींद जल्दी आती है.

कैसे करें ये आसन

  • बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन में बैठ जाएं.
  • अब दोनों हाथों को आगे की ओर करें और सिर को जितना हो सके नीचे की ओर झुकाएं.
  • अपने हाथों को सिर से लगाते हुए आगे की ओर सीधा रखें और हथेलियां जमीन में सटाऐं.
  • शुरुआत में 15 से 20 सेकंड इस आसन का अभ्यास करें.

शवासन- शवासन को योगा सेशन के बाद किया जाता है. इसे करने से डीप हीलिंग के साथ ही शरीर को गहराई तक आराम मिलात है. इस आसन को तब किया जा सकता है जब आप बुरी तरह से थके हों, इसे करने से ऊर्जा भी मिलता है और दिमाग शांत होता है. सोने से पहले इसे करें आपको अच्छी नींद आएगी.

कैसे करें ये आसन

  • योगा मैट पर बैठ जाएं यह सुनिश्चित करें कि आपके आसपास कोई डिस्टर्ब करनेवाला ना हो.
  • अब अपनी आंखों को बंद कर लें, दोनों टांगों को अलग अलग कर लें
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरी तरह से रिलैक्स हो और आपके पैरों के दोनों अंगूठे साइड की तरफ झुके हुए हो.
  • आपके हाथ आपके शरीर के साथ ही हो लेकिन थोड़ी दूर हो हथेलियों को खुला और ऊपर की तरफ रखें.
  • अब धीरे-धीरे हर शरीर के हिस्से पर ध्यान देना शुरू करें.
  • सबसे पहले शुरुआत अंगूठे से करें जब आप ध्यान दें तो सांसो की गति को धीमा कर दें, और खुद पर फोकस करें

मर्जरी आसन -दिन भर के काम और भागदौड़ में शरीर पर बहुत असर पड़ता है. ऐसे में कई बार आपको थकान की वजह से नींद भी नहीं आती है.पाचन क्रिया भी स्लो हो जाती है ऐसे में आपको मर्जरी आसन का अभ्यास करना चाहिए.

कैसे करें ये आसन

  • इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन की मुद्रा में भी बैठ सकते हैं.
  • अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर आगे की ओर रखें.अपने दोनों हाथ ऊपर थोड़ा  सा भार डालते हुए अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं.
  • अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करें. पैरों के घुटने को 90 डिग्री का कोण बनाएं.
  • इस स्थिति में आपकी छाती फर्श के बराबर होगी और आप एक बिल्ली के जैसी दिखाई देंगे.
  • अब एक लंबी सांस लें और सिर को पीछे की ओर ले जाएं.
  • अपनी नाभि को नीचे से ऊपर की तरफ ढकेल और टेल बोन को ऊपर उठाएं.
  • अब सांस को बाहर छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुका ले और मुंह की ठुड्डी अपनी छाती से लगाने की कोशिश करें.
  • इस स्थिति में अपने घुटनों के बीच की दूरी को रखें और ध्यान रखें कि इस मुद्रा में आपके हाथ नहीं झुकने चाहिए.
  • अपनी सांस को लंबी और गहरी रखें अब फिर से अपने सिर को पीछे की ओर करें और इस प्रक्रिया को दोहराएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget