एक्सप्लोरर

Side Effcts of Lemon: चेहरे पर ज्यादा नींबू रगड़ने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स, बचाव के लिए पढ़ें ये खबर

नींबू को हमेशा स्किन प्रॉब्लम्स के लिए घरेलू नुस्खों में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. अगर आप भी चेहरे पर अधिक नींबू रगड़ते हैं तो यह खबर आपके लिए है.

नींबू न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक होता है. नींबू में विटामिन- C की अधिक मात्रा पायी जाती है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसे, स्किन ब्राइटनिंग से लेकर पिम्पल्स से राहत पाने के लिए प्रयोग किया जाता है. नींबू एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज़ के साथ भरपूर होता है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है.

नींबू का रस त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है. इसका नियमित सेवन त्वचा को छोटे दाग-धब्बों, मुहासों को कम करने में मदद कर सकता है. नींबू का इस्तेमाल हम कई ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिए करते है. यह स्किन प्रॉब्लम्स के घरेलू नुस्खों में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नींबू का रस अधिक लगाने से इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? आइए नींबू के रस से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं. 

1. इरिटेशन 

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है. हमारी हेल्दी स्किन में थोड़ा-सा एसिडिक पीएच मौजूद होता है जो बैक्टेरिया और यीस्ट को खत्म करता है. इन फायदों के लिए नींबू का रस लगाया जा सकता है. लेकिन, इसको अधिक मात्रा में  लगाने से स्किन को इरिटेशन और जलने जैसी समस्या हो सकती है. 

2. एक्वे स्पॉट्स

नींबू एसिडिक नेचर का होता है. इसके कारण नींबू का रस पिम्पल्स पर लगाने से पिम्पल्स फट जाते हैं और उनमें से खून निकलने लगता है. नींबू का रस लगाने से पिम्पल्स या एक्ने के दाग बहुत ज्यादा दिखाइ देने लगते हैं. ऐसे में नींबू के रस से चेहरे को दूर रखना चाहिए. 

3. स्किन टोन बदल जाना

नींबू के रस से होने वाले साइड-इफेक्ट में से एक साइड-इफेक्ट है स्किन टोन का बदल जाना. जिनका रंग सांवला होता है या जिनका डार्क स्किन टोन होता है उन्हें नींबू के रस का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए क्योंकि, इससे अनइवेन स्किन टोन की प्रॉब्लम हो सकती है. 

4. सनबर्न 

नींबू का रस स्किन की सेंसिटिविटी को बढ़ा देता है. इसीलिए, सूरज की रोशनी से स्किन को अधिक नुकसान और सनबर्न जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं.चेहरे पर नींबू लगाने का बेस्ट तरीका 

नींबू के रस को पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए इससे चेहरे पर होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बच सकते हैं. या तो फिर एक चम्मच एलोवेरा जेल में नींबू के 5-6 बूंदों को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करना बेस्ट होता है. इसके साथ ही ड्राइ स्किन एलोवेरा जेल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर टोनिंग क्रीम की तरह अप्लाइ कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Pain during Periods: पीरियड्स में ज्यादा पेन से हो सकती है हार्ट की समस्या, दर्द कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget