एक्सप्लोरर

Pain during Periods: पीरियड्स में ज्यादा पेन से हो सकती है हार्ट की समस्या, दर्द कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

दर्दनाक पीरियड्स की वजह एंडोमेट्रियोसिस बढ़ने के कारण होती है. इसकी वजह से यूटरस की बाहरी लेयर पर टिशूज की असामान्य वृद्धि होने लगती है जो दर्द को और बढ़ा देती है.

पीरियड्स यानी की अगले 5 दिनों तक आपके शरीर में कुछ अंदरूनी बदलाव होते हैं. पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द की शिकायत सभी महिलाीओं को होती है. किसी महिला को कम तो किसी महिला को ब्लड फ्लो और पेट का दर्द ज्यादा तकलीफ देता है. किसी महिला का 3 दिन तो किसी का 5-6 दिन तक पीरियड्स चल सकता है. बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान से यह दर्द और भी बढ़ सकता है. कुछ महिलाएं इस दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर का सहारा लेती हैं तो कुछ गरम पानी और हीटिंग पैड से सेकाई कर इस दर्द को ठीक करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है उन्हें हार्ट प्रॉब्लम होने की संभावना ज्यादा होती है. अमेरिका के बोस्टन शहर के ब्रिंघम एंड विमेन हॉस्पिटल में हुई एक रि‍सर्च में यह तथ्य सामने आया है कि जिन महिलाओं को पीरियड्स पेन ज्यादा होता है उन्हें दिल का खतरा अधिक होता है. अभी तक पीरियड्स के दर्द को हमने सिर्फ मूड स्विंग, कमजोरी, बदनदर्द और चिड़चिड़ेपन से ही जोड़कर देखा था, लेकिन इस रिसर्च के मुताबिक जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत अधि‍क तकलीफ उठानी पड़ती है उन्हें हार्ट अटैक होने की आशंका तीन गुना बढ़ जाती है. 

तेज और दर्दनाक पीरियड्स की वजह एंडोमेट्रियोसिस बढ़ने के कारण होती है. इसकी वजह से यूटरस की बाहरी लेयर पर टिशूज की असामान्य वृद्धि होने लगती है और ब्लड के फ्लो में रुकावट पैदा होने लगती है जो दर्द को और बढ़ा देती है. ब्रिंघम एंड विमेन हॉस्पिटल में हुई रि‍सर्च के मुख्य लेखक फैन मू के अनुसार, एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं में दूसरी महिलाओं की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा तीन गुना अधि‍क होता है. सिर्फ यही नहीं हैरानी की बात तो यह है कि ये खतरा टीनएज की लड़कियों को ज्यादा होता है. 


पीरियड्स पेन को कम करने के घरेलू उपाय 

1. नारियल या तिल का तेल 

पीरियड्स के दर्द के दौरान पेट के निचले हिस्सों पर नारियल या तिल के तेल से मालिश करने से आराम मिलता है. नारियल और तिल के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर की ऐठन को कम करता है और दर्द से छुटकारा दिलाता है. 

2. योग करें

इस दौरान वजनदार काम करने से बचें. हल्के व्यायाम जैसे की योग करें. इसके साथ ही टहलने से आपको दर्द में आराम मिलेगा. एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन निकलता है जो शरीर की ऐठन और दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है. 

3. अदरक का सेवन करें

अदकर का सेवन आपको पीरियड्स के दर्द से आराम दिलाने में सक्षम हो सकता है. इसके लिए अदरक के टुकड़े को बारीक काट लें और एक कप पानी में अच्छे से उबाल लें. इसमें चीनी या शहद डालकर दिन में तीन बार पीएं. 

4. मेथी हो सकती है असरदार 

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मेथी भी असरदार हो सकती है. एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी भिगो दें और दूसरे दिन इस पानी का पीएं. ये मोटापा कम करने के साथ-साथ किडनी, लिवर आदि को हेल्दी रखता है.

5. गरम पानी से सेकाइ 

इस दौरान पेट में सेकाइ करने से भी आपको काफी आराम मिल सकता है. गरम पानी या हीटिंग पैड से सेकाइ करने से पीरियड्स में हो रहे दर्द से आपको राहत मिल सकती है. 

6. जीरे वाली चाय 
 

पीरियड्स के दर्द से निजात पाने के लिए चाय में जीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं. जीरे में एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी स्पासमोडिक नामक तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द कम करने में मदद करते हैं.

अगर यह घरेलू उपाय आपके दर्द में असरदार ना हो तो आप अपने गयनेकॉलोजिस्ट से संपर्क करें और इसका निदान पूछ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Hysteria: महिलाओं को भूत नहीं पकड़ता...वो हिस्टीरिया का शिकार हो जाती हैं, जानिए इस बीमारी के बारे में

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget