एक्सप्लोरर

इस जगह पर कभी न फोड़े पिंपल... ट्रायंगल ऑफ डेथ ले सकता है आपकी जान

अक्सर हम फेस पर पिंपल होते ही उसे तुरंत फोड़ने लगते है ताकि वह गंदा न दिखे . लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरे पर एक जगह ऐसी होती है जहां पिंपल फोड़ना जानलेवा होता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

क्या आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स को फोड़ देते हैं बिना ये जाने की ये आपकी जान भी ले सकता है. आपने सही सुना, अक्सर हम फेस पर पिंपल होते ही उसे तुरंत फोड़ने लगते है ताकि वह गंदा न दिखे और जल्दी ठीक हो जाए. लेकिन शायद आप भी यह नहीं जानते हैं कि हमारा चेहरा बेहद नाजुक होता है. इसमें ऐसी भी एक जगह होती है जहां पिंपल फोड़ना आपकी जान ले सकता है. तो आइए जानते हैं ट्रायंगल ऑफ डेथ के बारे में.

क्या है ट्रायंगल ऑफ डेथ?

चेहरे पर नाक से लेकर अपर लिप्स के कोनो तक के हिस्से को ट्रायंगल ऑफ डेथ या मृत्यु का त्रिकोण कहा जाता है. ये हमारे फेस का टी जोन होता है. ज्यादातर लोग ये बात नहीं जानते हैं कि ये चेहरे का वो हिस्सा होता है जहां से दिमाग की कई जरूरी नसे जुड़ी होती हैं. 

क्यों न छेड़ें इस हिस्से का पिंपल?

दरअसल, चेहरे का ये हिस्सा बेहद सेंसेटिव होता है क्योंकि हमारे ब्रेन की कई नसें यहां से होकर गुजरती हैं. अपर लिप वाला ये हिस्सा ट्रायंगल ऑफ डेथ का आधार होता है. यहां पर ब्रेन तक जाने वाली सबसे जरूरी नर्व मौजूद होती है, जिस कारण यहां होने वाला इन्फेक्शन सीधा ब्रेन पर असर दिखाता है.

कैसे हो सकता है खतरा?

जब हम फेस पर हुई फुंसी को फोड़ते हैं तो त्वचा के ऊपर मौजूद बैक्टीरिया हमारे हाथों के जरिए त्वचा के अंदर चला जाता है और हमारे खून में मिल जाता है. ऐसे में ये बैक्टीरिया ही बाद में जाके ब्रेन के इन्फेक्शन का कारण बनता है, जिसके चलते दिमाग में खून का थक्का जमना, दिमाग में पस बनना और दिमाग की झिल्ली में सूजन जैसी समस्याएं आ सकती हैं.

कैसे होते हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

अगर चेहरे पर हुई फुंसी या दाना फोड़ने के बाद आपको दर्द, सूजन या देखने में कमी आने लगे तो समझ जाए कि आपने इस एरिया में फुंसी फोड़के गलती की है.  लेकिन इससे बचाव भी किया जा सकता है. इससे लिए चेहरे पर होने वाली फुंसी या पिंपल कभी न फोड़े और उसे छूने से बचे जिससे वह और न फेल जाए. साथ ही चेहरे की साफ सफाई पर जरूर ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिए.

इसे भी पढ़ें: किडनी खराब होने पर ये संकेत आते हैं नजर, बिलकुल नहीं करना चाहिए इग्नोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget