एक्सप्लोरर

सर्दियों के मौसम में चाहते हैं बालों की देखभाल करना तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

सर्दियों में बालों की देखभाल करना आसान नहीं होता. सर्दियों के मौसम में बालों में कई तरह की परेशानी हो जाती है. तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएं है घरेलू उपचार, जिसकी मदद से आप बालों का ध्यान आसानी से रख सकते हैं.

नई दिल्लीः सर्दियों का मौसम हमारे बालों को अत्यधिक ड्राई और रूखा बना देता है, जिसके चलते बालों का झड़ना, रूसी, सिर में खुजली आदि की परेशानी हो सकती है. लिहाजी इस ड्राई मौसम से सुरक्षा पाने के लिए आपके बालों को कुछ अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है. कुछ घरेलू उपचार हैं जो आपके बालों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे जिनके बारे में हम यहां जानकारी दे रहे है.

अंडे की जर्दी, हनी और ऑलिव ऑयल मास्क एक अंडे की जर्दी, एक कप शहद और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं. अब, इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर 5-10 मिनट के लिए मालिश करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें. एक बार जब यह सूख जाए तो इसे अपने नियमित शैम्पू से धो लें. मजबूत और चमकदार बाल पाने के लिए सप्ताह में एक बार करें.

दही, नींबू और सेब का सिरका दो बड़े चम्मच दही, एक बड़ा चम्मच नींबू और एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका को अच्छी तरह मिलाएं. फिर, इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें. मास्क को धोने के लिए अपने नियमित शैम्पू का उपयोग करें. यह आपके बालों पर रूसी को रोकने में मदद करता है.

दही और केले का मास्क एक पका हुआ केला, आधा कप दही और दो चम्मच जैतून का तेल लें. सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं और इसे खोपड़ी सहित पूरे बालों पर लगाएं. इसे 45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.

नारियल तेल, सेब का सिरका और हनी मास्क दो बड़े चम्मच नारियल का तेल और शहद लें और इसे एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर के साथ अच्छी तरह मिलाएं. इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें. फिर, इसे शैम्पू से धो लें.

दूध और हनी मास्क इस मास्क को तैयार करने के लिए, आपको एक कप कच्चा दूध और एक चम्मच शहद चाहिए. उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और अपने स्कैल्प पर मालिश करें और फिर इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे गुनगुने पानी से अपने नियमित शैम्पू से धो लें. यह आपके बालों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करेगा.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget