एक्सप्लोरर

कोरोना काल में घर पर वर्कआउट करने का सिंपल तरीका, इन 3 एक्सरसाइज से बनाएं अपने शरीर को मजबूत

अगर आप घर पर रहकर ही अपनी बॉडी को टोन्ड और मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है. रोजाना सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज को करने से आपका वजन भी कम होगा और मसल्स को मजबूती भी मिलेगी.

इन दिनों ज्यादातर लोग घरों मे कैद हैं. कोविड-19 की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है. लोग जिम और पार्क में जाकर वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं. तो आप घर में रहकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं. आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज पर अपना फोकस करें. लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करने से आप पूरी तरह से फिट नहीं हो सकते. आपको अपनी बॉडी शेप को मेंटेन करने के लिए फुल बॉडी वर्कआउट करने की जरूरत होगी. अब आपके मन में सवाल ये उठ रहा होगा कि फुल बॉडी वर्कआउट आप घर पर कैसे कर सकते हैं. तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर मात्र 3 एक्सरसाइज से फुल बॉडी वर्कआउट कर सकते हैं.

1- लेटरल लंग्स
सबसे पहले आप घर पर वर्कआउट करने के लिए लेटरल लंग्स एक्सरसाइज कर सकते हैं. ये आपकी लोअर बॉडी पर काम करती है. इस एक्सरसाइज को करने से आपकी पीठ, जांघ और पैरों को मजबूती मिलती है. रोजाना लेटरल लंग्स करने से आपके बॉडी को बैलेंसिंग करने में भी मदद मिलती है. इस एक्सरसाइज को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. आप इसे घर पर काफी आसानी से कर सकते हैं.

तरीका- लेटरल लंग्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं. अब दाहिने पैर को तिरछे पीठ और निचले दाहिने घुटने के पीछे ले जाने की कोशिश करें और झुकें. कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद आप सीधे होकर दूसरे पैर के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं. 

2- जंप स्क्वाट 
फुल बॉडी वर्कआउट के लिए आप रोजाना जंप स्क्वाट करें. इससे आपकी जांघ, पैर और पूरी बॉडी की मसल्स टाइट होंगी. इसे नियमित रूप से करने से आपको असर दिखने लगेगा. जंप स्क्वाट्स पूरी बॉडी पर असर डालते हैं.

तरीका- जंप स्क्वाट करने के लिए आप जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई में थोड़ा चौड़ा करके रखें. अब आप कुर्सी पर बैठने की पोजिशन में आ जाएं. इस पॉजिशन में रूकें और फिर जब उठने लगे तो अपने पैरों पर जोर लगाते हुए उछलने की कोशिश करें. इसे करते वक्त आप अपनी पूरी बॉडी को खोल लें. अपनी बाजुओं को नीचे की ओर झुलाएं. 

3- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक 
वैसे तो प्लैंक पूरी बॉडी को टोन्ड करने के लिए बहुत सही एक्सरसाइज है. ये आपकी पूरी बॉडी को फिट रखने और मसल्स को मजबूत बनाने का काम करती है. आप अपनी किसी भी एक्सरसाइज के बाद रोजाना 5 मिनट तक फोरआर्म प्लैंक जरूर करें. इससे आपकी बॉडी पर काफी असर पड़ेगा. हाथों के दर्द और तनाव भी दूर भगाने में कारगर है डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक.

तरीका- डॉल्फिन फोरआर्म प्लैंक करने के लिए आप एक मैट के ऊपर पुश-अप्स वाली स्थिति में लेट जाएं. ध्यान रखें कि आप अपनी कोहनियों के सहारे इस स्थिति में रहेंगे. अब आप अपनी कूल्हे को ऊपर की ओर उठाते हुए अपने सिर को बिल्कुल अपने पेट के नीचे ले आएं. जब आप उल्टे वी-शेप में आ जाएं तो कुछ सेकेंड रुके रहें और फिर वापस अपनी पहले वाली स्थिति में आ जाएं. शुरुआत में आप इस प्लैंक को धीरे-धीरे करें फिर बाद में तेजी लाने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: आपको रोजाना सुबह इस्तेमाल करना क्यों है जरूरी, जानिए बनाने के तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget