एक्सप्लोरर

Teeth Tips: क्यों सूज जाते हैं मसूड़े? जानें इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में

आपके दांतों से भी खून आता है या दातों को लेकर कोई परेशानी होती है तो यह खबर आपके लिए है. इस रिपोर्ट में आज हम आपको बताएंगे कि दांतों से खून आने का कारण क्या है और इसके बचाव क्या है.

अधिकतर लोगों को ब्रश करते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जैसे कई लोगों को ब्रश करते समय खून आने लगता है, दर्द शुरू होने लगता है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई प्रयत्न करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता है. आपके भी दांत से ब्रश करते वक्त खून आता है या दर्द होता है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिसे कर आप आसानी से इन तकलीफों से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इससे संबंधित कुछ उपाय

जानें उपाय

दांतों से खून आना एक आम समस्या है, जो अधिकतर लोगों में देखने को मिलती है. प्लाक जमा होने की वजह से मसूड़ों में सूजन आ जाती है और खून बहने लगता है. ज्यादा जोर से ब्रश करना भी खून आने का कारण हो सकता है. इसका एक और कारण हो सकता है खराब फिटिंग वाले डेन्चर या ब्रेसिज़ का इस्तेमाल करना. इसके अलावा विटामिन सी की कमी होने से मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और इससे खून बह सकता है.  गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन होने से  मसूड़े फूल सकते हैं, और खून बहने का खतरा बढ़ सकता है. समय पर इसका इलाज करवाना बेहद जरूरी होता है,  अगर ऐसा नहीं किया जाएं तो गंभीर मसूड़ों की बीमारी और दांतों को नुकसान हो सकता है. 

ऐसे करें बचाव 

दांतों को मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे अपने दांतों को दिन में दो बार ब्रश से साफ करें, दिन में एक बार( फ्लॉस )करें, नर्म ब्रिसल वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें, इसके अलावा आप ब्रश करते वक्त ध्यान रखें की जोर से ब्रश नहीं करना है. बीच बीच में आप डेंटल चेकअप जरूर करवाएं. इसके अलावा आपको संतुलित भोजन करना है साथ ही धूम्रपान से बचना है.  आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं, जैसे एलोवेरा जेल को मसूड़ों पर लगाएं, हल्दी को मसूड़ों पर लगा सकते हैं और एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में दो बार कुल्ला भी कर सकते हैं. इन सब उपाय करने के बाद भी आपके दांतों से खून बंद नहीं हो रहा तो, डॉक्टर से सलाह जरूर लें.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कब्ज और अपच से पाना है रिलीफ, दूध में मिलाकर पी लीजिए इन 5 में से कोई भी एक चीज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget