एक्सप्लोरर

अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए ये अच्छी आदतें, बीमारियां आसपास भी नहीं फटकेंगी

अगर आप भी अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर रखना चाहते हैं तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली आदतों को अपनाना चाहिए.

Good Habits For Healthy Life: बीमार होने पर अक्सर लोग डॉक्टर के पास भागते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्सर लोग अपनी लापरवाही के चलते बीमार पड़ते हैं. दरअसल अधिकतर बीमारियां कमजोर इम्यून सिस्टम (immune system)यानी प्रतिरोधक क्षमता के चलते शरीर पर हमला करती है. ऐसे में अगर आपको हैल्दी लाइफ जीनी है औऱ बार बार बीमार नहीं पड़ना तो आपको अपना इम्यूम सिस्टम मजबूत और बेहतर बनाना होगा. चलिए जानते हैं कि डेली रूटीन में किन आदतों को शामिल करने पर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाएगा और बार बार बीमार नहीं पड़ेंगे.
 
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली डेली रूटीन की आदतें  
 
विटामिन सी की खुराक जरूर लें
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में विटामिन सी का बहुत बड़ा हाथ है. अगर आपकी डाइट में विटामिन सी की कमी रहेगी तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर रहेगा और बाहरी बैक्टीरिया बार बार शरीर पर हमला करते रहेंगे. इसके लिए जरूरी है कि अपनी डेली डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरा, नींबू, आंवला, अन्नानास, फूलगोभी, पत्तागोभी और शकरकंद जैसी चीजों को शामिल किया जाए. 
 
इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा पीजिए  
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप हर्बल जूस पी सकते हैं जिसे आमतौर पर इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा कहते हैं. हल्दी, आंवला और अदरक के इस जूस में काफी ताकत होती है. इसके लिए कच्चा आंवला, ताजी हल्दी और अदरक का रस निकाल कर सारी चीजों को ब्लैंड कर लें. अब इसका रस निकाल लें और इसमें काला नमक और काली मिर्च एड करके इसे रोज पीने से काफी फायदा होगा. 
 
अदरक और लहसुन बनाएंगे शरीर को मजबूत
अपनी डेली डाइट में इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाले फूड्स जैसे लहसुन और अदरक को जरूर एड करें. इनके रोज सेवन से आपका शरीर बाहरी बीमारियों से मुकाबला करने के लिए मजबूत होगा. सब्जियों में आप इन दोनों चीजों को एड कर सकते हैं. आप लहसुन को कच्चा भी चबा सकते हैं और अदरक का रस निकाल कर पी सकते हैं. 
 
मूली का सेवन करें  
सर्दियां आते ही अगर आप मूली खाना शुरू कर देंगे तो भी आपकी सेहत को काफी फायदा होगा. जिन लोगों को बंद नाक, साइनस, माइग्रेन जैसी दिक्कतें रहती हैं, उन लोगों को मूली का रस पीने से काफी लाभ होता है. 
 
सीड्स से होगा फायदा 
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सीड्स जैसे सूरजमुखी के बीज,चिया सीड्स आदि को डाइट में शामिल करने से आपका शरीर मजबूत बनेगा. इसके अलावा पालक, बाजरा, गाजर औऱ ब्रोकली जैसे फूड्स भी आपके शरीर को काफी ताकत देंगे.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget