एक्सप्लोरर

बच्चों के डायपर में हो सकते हैं 10 हजार से ज्यादा वायरस, ये दो चीजें कर लें तो ज्यादा फायदे मिलेंगे

पहले के समय में बच्चे को यूरिन के गीलेपन से बचाने के कपड़े की लंगोट पहनाई जाती थी. इसके बाद डाइपर्स (synthetic diapers)का जमाना आया और अब हर मां बाप अपने को डाइपर ही पहनाते हैं.

Synthetic Diapers Harmful Effects: घर में छोटे बच्चे (Babies) होने से रौनक बनी रहती है. बच्चे का खेलना, हंसना दिल को काफी सकून देते हैं. अपने बच्चे को आप डाइपर तो पहनाते ही होंगे. इससे बच्चे और खुद आपको भी सुविधा रहती है.पहले के समय में बच्चे को यूरिन के गीलेपन से बचाने के कपड़े की लंगोट पहनाई जाती थी. इसके बाद डाइपर्स (synthetic diapers)का जमाना आया और अब हर मां बाप अपने को डाइपर ही पहनाते हैं.लेकिन क्या आपको पता है कि हर वक्त बच्चे को बाजार के डाइपर पहनाना खुद बच्चे के लिए काफी नुकसानदेय है. 

सिंथेटिक डाइपर हैं बच्चे के लिए खतरनाक 

डॉक्टर बताते हैं कि बाजार में मिलने वाले डाइपर्स को लीक प्रूफ पॉलिमर से बनाया जाता है. ये पॉलिमर पर एब्जोर्बेंट होते हैं जो जल्दी सोखते हैं और इनके अंदर खुशबू वाले कैमिकल भी मिलाए जाते हैं. आपको बता दें कि नेचर माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में छपी एक खबर में कहा गया है कि हाल में ही में हुए एक अन्तरराष्ट्रीय शोध में बच्चों के इन डाइपर्स में करीब दस हजार से ज्यादा वायरस पाए गए. इनमें से 16 वायरस की पहचान तक हो गई है. यानी बच्चों को पूरे दिन डायपर पहना कर रखने वाले मां बाप बच्चों को इन खतरनाक वायरस के हवाले कर रहे हैं. इन डाइपर्स के काफी नुकसान होते हैं, इससे स्किन पर ना केवल रैशेज पड़ते हैं बल्कि अस्थमा जैसी बीमारी भी हो सकती है. 

बच्चे को पहनाएं कपड़े की नैपकिन  

अपने छोटे बच्चे को वायरस और कई गंभीर बीमारियों से बचाने का एक तरीका है कि आप अपने बच्चे को कपड़े से बना नैपकिन पहनाएं. ये गीला तो होगा लेकिन इसकी सॉफ्टनेस से बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा. अपने घर में ही साफ और कॉटन के लंगोट बना लीजिए और कई सारे सेट रखिए ताकि बच्चा एक गीला करें तो दूसरा पहना सकें. इससे आपका बच्चा आराम भी महसूस करेगा और बीमारियों से सुरक्षित भी रहेगा.

कुछ देर के लिए बच्चे को नंगा छोड़ना है सही 

जरूरी नहीं कि बच्चे को 24 घंटे डायपर पहनाया जाए. उसे कुछ देर के लिए बिना किसी लंगोट या नैपी के  छोड़ना भी उसकी सेहत के लिए काफी अच्छा होगा. इससे उसके हाथ पैर आराम महसूस करेंगे, उसके निजी अंगों को अच्छी हवा मिलेगी और उसका हाइजीन भी बढ़ेगा. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget