एक्सप्लोरर

कंसीव करने के बाद दिखने लगते हैं ये लक्षण, बिना टेस्ट कराए लगाएं पता

जब एक महिला कंसीव करती है, तो शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, जो प्रेगनेंसी का संकेत हो सकते हैं. इन बदलावों को पहचानकर आप बिना टेस्ट कराए भी जान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं.

प्रेगनेंसी की शुरुआत में कुछ खास लक्षण नजर आने लगते हैं, जो इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आप कंसीव कर चुकी हैं. कई बार महिलाओं को समझ नहीं आता कि वे प्रेग्नेंट हैं या नहीं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षणों पर ध्यान देकर बिना टेस्ट कराए भी इस बात का अंदाजा लगा सकती है. आइए जानते हैं ये लक्षण...

पीरियड्स का रुकना
सबसे पहला और आम लक्षण है पीरियड्स का रुकना. यदि आपका मासिक चक्र नियमित रहता है और अचानक बंद हो जाता है, तो यह प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है. खासकर अगर आप हमेशा समय पर पीरियड्स पाती हैं और इस बार देर हो रही है, तो संभावना है कि आप कंसीव कर चुकी हैं.

थकान और नींद आना
प्रेगनेंसी की शुरुआत में शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिससे आपको सामान्य से ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण आपको बार-बार नींद आने लगती है और दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है. अगर आप अचानक बिना किसी खास वजह के बहुत थकान और कमजोरी महसूस करने लगें, तो यह प्रेगनेंसी का शुरुआती संकेत हो सकता है. खासकर अगर आपको पहले इतनी थकान या नींद नहीं आती थी, तो यह संकेत हो सकता है कि आप कंसीव कर चुकी हैं. 

मूड स्विंग्स
प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण आपके मूड में तेजी से बदलाव आ सकता है. कभी आपको बहुत खुशी महसूस होगी, तो कभी बिना किसी वजह के उदासी या चिड़चिड़ापन हो सकता है. ये भावनात्मक बदलाव प्रेगनेंसी के सामान्य लक्षण होते हैं. 

चक्कर आना और सिर दर्द
प्रेगनेंसी में ब्लड प्रेशर में बदलाव होने से आपको चक्कर आ सकते हैं या सिर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। यह सामान्य है और शरीर के बदलावों का हिस्सा होता है। अगर यह समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

स्तनों में बदलाव 
प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में स्तनों में सूजन, दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है. निप्पल्स भी अधिक संवेदनशील हो सकते हैं. ये लक्षण प्रेगनेंसी के कारण शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलावों की वजह से होते हैं. 

मॉर्निंग सिकनेस
सुबह के समय जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है, प्रेगनेंसी का आम लक्षण है. यह दिनभर कभी भी हो सकता है, लेकिन सुबह में ज्यादा होता है. अगर आपको ये लक्षण नजर आते हैं, तो यह संभावना हो सकती है कि आप प्रेग्नेंट हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget