एक्सप्लोरर

सावधान! स्वाईन फ्लू ने फिर दी है दस्तक

नई दिल्ली: इस साल के शुरूआती तीन महीनों में ही महाराष्ट्र में स्वाईन फ्लू से होने वाली मौतों की संख्या चार गुना हो गई है. 2016 में 25 मौतों की तुलना में इस साल पहली जनवरी से 10 अप्रैल तक 100 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, अब तक 7581 संभावित मामले सामने आए हैं और 23000 से ज्यादा लोगों ने एच1एन1 एनफ्लुएंजा का टीका लिया है.

एनफ्लुएंजा वायरस से होने वाली सांस प्रणाली की बीमारी स्वाईन फ्लू सांस प्रणाली को इस तरह प्रभावित करती है कि सूखी गंभीर खांसी, पाचन में कमी और नाक से तरल बहने लगता है. यह हवा, त्वचा और दूषित सतह से आसानी से फैल सकता है. अन्य कारणों के अलावा विशेषज्ञों ने दिन-रात के तापमान में बड़े अंतर को इसकी प्रमुख वजह माना है, जिस माहौल में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में भारी अंतर हो, वहां पर इसके वायरस के पनपने को बढ़ावा मिलता है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, "स्वाईन फ्लू सांस प्रणाली की बीमारी है, जिसकी शुरुआत सूअरों से हुई. लेकिन यह मानवों की बीमारी बन चुकी है, जो खांसी और छींक से फैलती है. इसके लक्षण मौसमी फ्लू बुखार, खांसी, खराब गला, बदन दर्द और सिहरन जैसे ही होते हैं. कई बार जी मिचलाना, उल्टी, दस्त, दाने आदि भी हो सकते हैं."

उन्होंने कहा, "गर्भवती महिलाओं, पांच साल से कम उम्र के बच्चों, उम्रदराज लोगों और गंभीर बीमारी वालों को यह रोग होने की संभावना ज्यादा होती है. केवल गला खराब होना ही स्वाईन फ्लू का लक्षण नहीं है. सामान्य फ्लू वाले लोगों को एंटीबायटिक्स की आवश्यकता नहीं होती. लेकिन सांस फूलने की गंभीर समस्या और खांसी में रक्त आना प्रमुख संकेत हैं और विस्तृत जांच और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है. ये लक्षण एक-दो सप्ताह तक रहते हैं."

अग्रवाल का कहना है, "मौसमी वायरल के इलाज के लिए प्रयोग की जाने वाली एंटीवायरल दवाएं एच1एन1 के इलाज में भी काम आती हैं. ओसेल्टामिवीर (टैमीफ्लू), पेरामिविर (रेपिवैब) और जानामीविर (रेलेंजा) काफी कारगर साबित होती हैं. मानवों की वजह से फैले फ्लू को रोकने के लिए एनफ्लुएंजा वैक्सीन काम आ सकती है, जिसे छह साल से ज्यादा उम्र के बच्चों और 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गो, पल्मनरी रोगियों, दिल के रोगियों, गुर्दे, हिपेटिक, न्यूरोलॉजिकल, हीमेटॉलोजिक विकार और डायबिटीज पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को देने की सलाह दी जाती है. नाक से सप्रे होने वाली कम क्षमता वाली सजीव एनफ्लुएंजा वैक्सीन, गर्भवती महिलाओं को छोड़कर, सभी 2 से 49 साल तक उम्र के लोगों को दी जा सकती है."

डॉक्टर अपनी मर्जी से दवा ना लेने की सलाह देते हैं. चूंकि अन्य फ्लू के लक्षण स्वाईन फ्लू के लक्षण जैसे लग सकते हैं, इसलिए सही जांच के लिए डॉक्टर के पास जाना आवश्यक होता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget