एक्सप्लोरर

स्वाइन फ्लू से एक ही परिवार के चार सदस्य पीड़ित, एक की मौत

उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक गांव में स्वाइन फ्लू से एक ही परिवार की एक सदस्य की मौत हो गयी और चार अन्य सदस्य पीड़ित है.

मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक गांव में स्वाइन फ्लू से एक ही परिवार की एक सदस्य की मौत हो गयी और चार अन्य सदस्य पीड़ित है. इनके अलावा एक अन्य बच्चा भी इस बीमारी से पीड़ित है.

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फरह विकास खंड के महुअन गांव में गत बुधवार को वीरेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पूजा की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी.

जब यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने जुखाम, बुखार और खांसी से पीड़ित वीरेन्द्र के परिवार के सदस्यों सहित गांव के करीब 24 लोगों का परीक्षण करके उन्हें दवा वितरित की.

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने टीम द्वारा लिए गए खून के नमूनों की जांच में वीरेंद्र सिंह, उनके भाई खेमसिंह की पत्नी सुनीता, उनके दो बच्चों अंकित तथा सन्नू और पड़ोसी बच्चे अमन के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि की. इस सभी पीड़ितों को आगरा रेफर कर दिया गया है.

इस बीच मथुरा के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शरद त्यागी ने कहा ‘‘सोमवार को वीरेंद्र सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद आज पुनः उनके गांव में एक विशेष टीम बनाकर भेजी गई जिसने इस प्रकार के लक्षणों वाले हर व्यक्ति का परीक्षण करके आवश्यक दवाओं का वितरण किया.

उन्होंने कहा ‘‘इस बीमारी से बचने के लिए दवा लेने के अलावा कई प्रकार की सावधानी बरतनी भी जरूरी है. यदि आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां संक्रमण की संभावना ज्यादा है तो बेहतर होगा कि वैक्सीन ले, साफ-सफाई रखे, खांसी-जुकाम से पीड़ित लोगों से दूर रहें, मास्क का प्रयोग करे और निजी वस्तुएं साझा न करें.’’

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget