एक्सप्लोरर

हाइमन वापस लाने के लिए भी हो रही है सर्जरी, जानें ये महिलाओं के लिए कितना सेफ

Hymen Surgery: हाइमन सर्जरी आज एक ट्रेंड बन चुकी है, लेकिन क्या यह महिलाओं के लिए सुरक्षित है? जानें इससे जुड़ी सच्चाई, कारण और इसके सुरक्षित होने की जानकारी.

Hymen Surgery: "क्या पहली बार सेक्स से हाइमन टूटना जरूरी है?" "अगर हाइमन नहीं टूटा तो क्या मैं पवित्र नहीं मानी जाऊंगी?'' ये सवाल आज भी कई लड़कियों के मन में डर और शर्म के साथ गूंजते हैं. भले ही हम 21वीं सदी में पहुंच चुके हों, लेकिन समाज का एक बड़ा तबका अब भी महिलाओं की "शुद्धता" को उनके शरीर के एक बेहद छोटे हिस्से, हाइमन से जोड़कर देखता है. यही सोच अब एक नया ट्रेंड बन चुकी है, हाइमन सर्जरी. 

क्या है हाइमन रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी?

हाइमन रीकंस्ट्रक्शन जिसे मेडिकल भाषा में हाइमेनोप्लास्टी कहा जाता है, एक छोटी सी सर्जरी होती है, जिसमें टूटे हुए हाइमन को दोबारा जोड़ा या नया बनाया जाता है. इस सर्जरी का उद्देश्य होता है कि अगली बार जब महिला यौन संबंध बनाए, तो ब्लीडिंग हो, जिससे "पहली बार" का भ्रम बना रहे. 

ये भी पढ़े- क्या IVF से मनचाहा बच्चा पैदा कर सकते हैं आप? ये रहा सही जवाब

क्यों करवा रही हैं महिलाएं ये सर्जरी?

सामाजिक दबाव: शादी से पहले सेक्स करने पर कई जगहों पर महिलाओं को अपमान या शक की नजरों से देखा जाता है. 

सम्मान की गलत परिभाषा: कुछ समुदायों में अब भी “पहली रात” को महिला की पवित्रता का टेस्ट माना जाता है. 

मानसिक संतुलन के लिए: कुछ महिलाएं इसे अपनी खोई पहचान वापस पाने के लिए किया जाता है. 

कितनी सुरक्षित है ये सर्जरी?

हाइमेनोप्लास्टी एक कम रिस्क सर्जरी मानी जाती है, अगर इसे किसी प्रशिक्षित और अनुभवी सर्जन द्वारा किया जाए. 

इसमें 30 से 45 मिनट का समय लगता है और लगभग 4 से 6 हफ्ते में पूरी तरह रिकवरी हो जाती है. 

दर्द, सूजन, या हल्का ब्लीडिंग जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन यह अस्थायी होते हैं. 

क्या यह सही कदम है?

यह पूरी तरह महिला की पर्सनल चॉइस होनी चाहिए, किसी सामाजिक दबाव या डर की वजह से नहीं. हाइमन किसी की शुद्धता का पैमाना नहीं हो सकता. यह एक जैविक झिल्ली है, जो खेल, व्यायाम या अन्य गतिविधियों के कारण भी टूट सकती है. 

हाइमन रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी आजकल एक चलन बन चुकी है, लेकिन इसका निर्णय जानकारी, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान के साथ लिया जाना चाहिए, न कि किसी डर या शर्म के कारण. सही डॉक्टर और सही सोच से यह प्रक्रिया सुरक्षित भी हो सकती है और मानसिक राहत भी दे सकती है. लेकिन समाज की सोच बदलना उससे भी ज्यादा जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget