एक्सप्लोरर

शरीर में कभी नहीं होगी पानी की कमी, रोजाना खाएं ये पानी से भरपूर फ्रूट्स

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में शरीर में कभी पानी की कमी न हो और बीमार न पड़े तो शरीर को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें. इसके लिए सिर्फ पानी पीने से काम नहीं चलेगा.

Water Rich Fruits : गर्मी और उमस बढ़ने लगी है, धूप की तपिश हालत खराब करने लगी है. इस मौसम में खुद को फिट रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (Dehydration) होना लाजिमी है. पानी की कमी से थकान, चक्कर आना, स्किन डल होना और कई बार हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, कुछ ऐसे फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए जो पानी से भरपूर हैं. यहां जानिए 5 ऐसे फ्रूट्स जो पानी की कमी को दूर करने के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी देते हैं.

यह भी पढ़ें :क्या होता है फंगल इंफेक्शन, जिस पर WHO की पहली रिपोर्ट ने बढ़ा दी टेंशन

1. तरबूज (Watermelon)

गर्मियों का राजा तरबूज पानी का सबसे बेहतरीन स्रोत है. इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है. तरबूज खाने से शरीर ठंडा रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C भी भरपूर पाए जाते हैं.

2. खरबूजा (Muskmelon)

खरबूजा भी गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है. इसका मीठा स्वाद और ठंडक शरीर को रिलैक्स करता है. यह न सिर्फ हाइड्रेशन करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. खरबूजे में भी पानी का लेवल करीब 90% तक होता है.

3. संतरा (Orange)

गर्मियों में संतरा खाना भी फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन C और पानी दोनों भरपूर होते हैं. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है. इसका रस गर्मियों में एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है.

4. अनानास (Pineapple)

अनानास में करीब 85% तक पानी होता है. इसका टेस्ट खट्टा-मिठा होता है, जो न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि भरपूर पानी भी उपलब्ध कराता है. इसमें डाइजेशन सुधारने वाले एंजाइम भी पाए जाते हैं.

5. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी में 91% तक पानी पाया जाता है. छोटी सी दिखने वाली यह बेरी असल में पानी का जबरदस्त स्रोत है. ये न केवल शरीर को हाइड्रेट रखती है, बल्कि स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget