एक्सप्लोरर

Diabetes Symptoms: डायबिटीज में गन्ना नुकसान करता है या फायदा? फटाफट यहां जान लें

गन्ने का जूस पोषक तत्वोें से भरपूर होता है. गर्मियों में इसका सेवन हेल्दी माना जाता है. वहीं, डायबिटिक पेशेंट को गन्ने के जूस का सेवन बेहद ध्यानपूर्वक करना चाहिए. 

Sugarcane Juice Side Effects: गर्मियों में गन्ने का जूस ठंडे पेय के रूप में देखा जाता है. यह बॉडी में पानी की पूर्ति करता है, साथ ही आयरन, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व प्रदान करता है. इसके अनेक फायदे हैं. गन्ना बेहद मीठा होता है. इसमें चीनी, नमक, नींबू ओर बर्फ को मिलाकर जूस तैयार किया जाता है. चूंकि गन्ना टेस्ट में मीठा होता है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि शुगर पेशेंट को गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं. क्या गन्ने का जूस ब्लड मेें शुगर लेवल बढ़ा सकता है. यह डायबिटिक पेशेंट को नुकसान करता है या इसके कुछ फायदे भी हैं. यही जानने की कोशिश करते हैं.  

पोषक तत्वों से होता है भरपूर

गन्ने के रस में पूरी तरह चीनी नहीं होती है. यदि इसका अनुपात देखें तो इसमें 70 से 75 प्रतिशत तक पानी होता है. 15 प्रतिशत तक फाइबर और करीब 15 प्रतिशत चीनी की मात्रा होती है. गन्ने के जूस को प्रोसेस्ड प्रक्रिया से नहीं गुजारा जाता है, इसलिए इसमें फेनॉलिक और फ्लेववॉइड एंटी ऑकिसीडेंट्सखूब पाए जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के लिए अलावा पोटैशियम भी मिलता है, इसलिए ही गन्ने का जूस पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता है. 

आखिर गन्ने के जूस में कितनी चीनी होती है?

करीब 240 एमएल गन्ने का जूस लेने पर उसमें चीनी की मात्रा देखी जाए तो 50 ग्राम तक होती है. कैलोरी 183 और फाइबर 13 ग्राम तक पाया जाता है. गन्ने में प्रोटीन और फैट नदारद होता है. जानकारों का कहना है कि 240 एमएल गन्ने का जूस एक कप में आ जाता है. इसमेें चीनी की मात्रा 50 ग्राम यानि 50 ग्राम यानि 12 चम्मच के बराबर होता है. वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि पुरुषों को अधिकतम 9 चम्मत और महिलाओं को 6 चम्मच चीनी खानी चाहिए. इससे अधिक चीनी बहुत नुकसान करती है. जबकि गन्ने के जूस में 12 चम्मच चीनी होती है. 

शुगर पेशेंट को कर सकता है नुकसान 

चीनी बॉडी में ग्लूकोज बढ़ाने का काम करती है. इसुलिन सही ढंग से न होने का कारण ग्लूकोज नियंत्रण नहीं रह पाता है. इसलिए डायबिटीज के पेशेंट को चीनी युक्त ड्रिंक्स नहीं पीने की सलाह दी जाती है. चीनी की वजह से बॉडी में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि शुगर पेशेंट गन्ने के जूस से दूरी बनाकर रखें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Eye Disease: क्या आपके बच्चे को भी लग गई है फोन की आदत? ध्यान दें, स्क्रीन से हो रही है ये बीमारी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget