एक्सप्लोरर

दर्द और गुस्से को कैसे बढ़ा सकती है शराब? जानें क्या कहती है स्टडी

शराब के साइड इफेक्ट तो आपको पता ही होंगे. हाल ही में इस पर की गई रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि शराब का सेवन दर्द, सहनशीलता और गुस्से को भी बढ़ा सकता है.

Recent Study On Alcohol: आजकल कोई भी पार्टी हो, यंगस्टर क्लब जाते हैं, शादी हो या कोई ओकेजन हो बिना शराब के अधूरा माना जाता है और कई लोग रेगुलर शराब (alcohol) का सेवन करते हैं, लेकिन शराब पर हाल ही में की गई एक रिसर्च के अनुसार यह न केवल दर्द और सहनशीलता (tolerance) को बढ़ाती है, बल्कि अग्रेशन (aggression) को भी बढ़ा सकती है. 
 
रिसर्च में पाया गया है कि शराब पीने वाले लोगों में दर्द की सीमा अधिक होती है, वह दूसरों को दर्द देने से भी परहेज नहीं करते हैं और उनमें सहानुभूति कम होती है. ऐसे लोगों में अग्रेशन भी ज्यादा देखा गया. तो चलिए आपको बताते हैं शराब पर की गई इस नई रिसर्च के बारे में और इसके क्या प्रभाव होते हैं. 
 
 
क्या कहती है शराब पर की गई नई रिसर्च 
जनरल ऑफ स्टडीज ऑन अल्कोहल एंड ड्रग्स में हाल ही में प्रकाशित हुई रिसर्च में दो ग्रुप पर अध्ययन किया गया. एक 543 प्रतिभागियों के साथ और दूसरा 327 प्रतिभागियों के साथ, जिनमें से सभी ने महीने में कम से कम 3 से 4 बार अल्कोहल का सेवन किया.
 
इस रिसर्च में पाया गया कि जो लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं उनमें शराब का सुन्न करने वाला प्रभाव दूसरों के तुलना में ज्यादा पाया गया है. ऐसे लोगों में दूसरों के दर्द के प्रति सहानुभूति कम और आक्रामक व्यवहार ज्यादा देखा गया. रिसर्च में बताया गया है कि मादक पदार्थ पीने के बाद जितना कम दर्द इंसान महसूस करता है, उतना ही ज्यादा दर्द वह किसी और को देने के लिए तैयार होता हैं. 
 
शराब का लंबे समय तक सेवन करने के प्रभाव 
शराब पीने की आदत लंबे समय तक बनी रहे तो दर्द सहनशीलता और आक्रामकता को और ज्यादा बढ़ा सकती है. इसके अलावा लीवर और दिमाग को नुकसान हो सकता है, जिससे इमोशनल डिसबैलेंस और सोशल कनेक्शन भी खत्म होता है. 
 
दरअसल, शराब प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स की गतिविधि को कम कर देती है, इससे व्यक्ति का आत्म नियंत्रण कम हो जाता है और आक्रामक व्यवहार बढ़ जाता है. वहीं, डोपामिन के लेवल को भी शराब बढ़ा सकती है. यह इंसान को अधिक गुस्सैल बना सकता है, डॉक्टर का मानना है कि शराब न्यूरोट्रांसमीटर हार्मोन और दिमाग को प्रभावित करके दर्द सहनशीलता और आक्रामकता में बदलाव लाती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget