एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: इस तरह पीएंगे स्मूदी, तो आसानी से कम हो जाएगा वजन

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए फल और सब्जियों से बनी स्मूदी ट्राई कर सकते हैं. इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी. स्मूदी पीने से फैट जल्दी बर्न होता है और आपको भरपूर पोषक तत्व भी मिल जाते हैं.

Smoothie For Weight Loss: मोटापा घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कुछ लोग वजन कम करने के लिए स्मूदी पीते हैं. जो स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतर ऑप्शन है. आप फलों और सब्जियों से स्वादिष्ट स्मूदी तैयार कर सकते हैं. स्मूदी पीने से शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है. लेकिन स्मूदी से वजन कम करने के लिए आपको सही सामग्री का चुनना सबसे जरूरी है. आपको स्मूदी बनाते वक्त कुछ बातों का धयान रखना होगा. आइये जानते हैं. 

वजन घटाने के लिए इस तरह बनाएं स्मूदी 

अगर आपको वजन कम करना है तो स्मूदी में नट बटर, एवोकैडो, फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे फ्लैक्ससीड्स, खसखास के बीज, चिया सीड्स, पत्तेदार साग, फ्रूट्स जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए. इनसे नेचुरल तरीके से शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम होगी और तेजी से वजन कम होगा. आप ऐप्पल, केला, स्ट्रॉबेरी और आड़ू से फ्रूट स्मूदी बना सकते हैं. हरी चाय, अजमोद या नींबू से हरी स्मूदी बना सकते हैं. आप नट, चॉकलेट, कद्दू, रास्पबेरी से भी स्मूद बना सकते हैं. इससे आपका वजन तेजी से कम होगा. 

स्मूदी के फायदे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप नाश्ते में स्मूदी लेते हैं तो इसमें आपको प्रोटीन, कार्ब्स और हेल्दी फैट सहित दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. एक गिलास स्मूदी पीने से बॉडी से फालतू चर्बी को घटाया जा सकता है. स्मूदी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मांसपेशियों टोन होती हैं. इससे शरीर में अनहेल्दी फैट जमा नहीं हो पाता है. 

वजम कम करने के लिए ऐसे बनाएं स्मूदी 

1- काफी है एक गिलास स्मूदी- आपको एक बार में 250-300 मिली ही स्मूदी पीनी चाहिए. इससे ज्यादा स्मूदी पीने से आपको जरूरत से ज़्यादा कैलोरी मिलेगी. अगर आप वजन कम करने के लिए स्मूदी बना रहे हैं तो एक छोटे गिलास स्मूदी आपके लिए काफी है. स्वाद या हेल्दी होने की वजह से आपको इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. 

2- शुगर न डालें- अगर आप स्मूदी में चीनी डालते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. चीनी डालकर स्मूदी पीने से वजन कम होने की जगह बढ़ सकता है. वजन कम करने के लिए स्मूदी में फलों से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करें. इससे तेजी से वजन कम होगा. आप पालक, खीरा, ककड़ी, धनिया, आंवला और मूली-गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसमें चीनी का उपयोग न करें. 

3- सही समय पर पिएं स्मूदी- अगर आप वर्कआउट नहीं कर रहे हैं तो स्मूदी लेने से बचें. शारीरिक गतिविधि के बाद स्मूदी को पचाने में आसानी होती है. इसके अलावा रात को सोने से पहले भी स्मूद न पीएं. अच्छे परिणाम के लिए नाश्ते में स्मूदी का सेवन करें. 

4- अनावश्यक सामग्री न डालें- स्मूदी बनाते वक्त बहुत ज्यादा चीजें न डालें इससे कैलोरी बढ़ जाती है और वजन कम करने में मुश्किल आती है. वजन कर करने के लिए स्मूदी बनाने में ज्यादा नट्स, बीज, मक्खन या नारियल का तेल डालने से बचें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दी में जरूर पिएं मूली का जूस, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget