एक्सप्लोरर

धूम्रपान करने वालों के दिमाग पर पड़ता है बुरा असर

नये शोध में यह बात सामने आयी है कि धू्म्रपान करने वालों को शराब पीने और मनोरोग से पीड़ित होने का खतरा धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में अधिक होता है

मुंबईः नये शोध में यह बात सामने आयी है कि धू्म्रपान करने वालों को शराब पीने और मनोरोग से पीड़ित होने का खतरा धूम्रपान नहीं करने वालों की तुलना में अधिक होता है. यह शोध एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ने किया.

शोध में पता चला कि बड़ी संख्या में लोग तनाव कम करने या आनंद पाने के लिए इस आदत को अपना लेते हैं.

कैसे की गई रिसर्च- आज विश्व हृदय दिवस पर यह शोध ‘‘कार्डियोवेस्क्यूलर रोगों से पीड़ित लोगों में धू्म्रपान करने की वजह, इसे छोड़ने के लाभ’’ जारी किया गया है. इसमें फरवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के 2,951 मरीजों को शामिल किया गया है.

क्यों की गई रिसर्च- इस शोध का उद्देश्य धूम्रपान करने वाले लोगों में एक पैटर्न तलाशना और परामर्श सूची तैयार कर यह बताना है कि इस आदत को छोड़ने पर शरीर को कितने समय में लाभ पहुंचता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन और एमडी रमाकांत पांडा ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में पैकेट पर ग्राफिक में दर्शायी गई चेतावनी से लोग इस आदत से बच जाते हैं. इस तरह 78 देशों में ऐसे लोगों की संख्या 3.5 अरब है.

क्या कहता है सर्वे - सर्वे बताता है कि धूम्रपान करने वालों के शराब पीने और मनोरोग से पीड़ित होने की आशंका अधिक होती है, उन लोगों के जो धूम्रपान नहीं करते. इसके अलावा शोध में बताया गया कि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति जागने के चार घंटे से भी कम समय में पहली सिगरेट पी लेता है.

इसलिए पीते हैं लोग सिगरेट- आंकड़े बताते हैं कि 36.5 फीसदी लोग आदतन धूम्रपान करते हैं, 24.2 फीसदी तनाव कम करने के लिए और 22.2 फीसदी आनंद पाने के लिए सिगरेट थामते हैं. केवल 15.4 फीसदी लोगों ने माना कि उन्हें इसकी लत है.

जब यह पूछा गया कि इस आदत को छोड़ने के लिए वे किस तरह प्रेरित हुए तो 67.7 फीसदी लोगों ने सेहत पर इसके असर को वजह बताया.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget