एक्सप्लोरर

रोज तौलिया चबाने से शार्प हो जाएगी जॉलाइन? जानें क्या है इस ट्रेंड की सच्चाई

Towel Workout for Jawline: क्या 15 दिन का तौलिया वर्कआउट सच में गर्दन को पतला और जॉलाइन को शार्प बनाता है या यह सिर्फ सोशल मीडिया का एक भ्रम है? जानिए इस वायरल ट्रेंड की सच्चाई क्या है.

Towel Workout for Jawline: सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है  "तौलिया वाला वर्कआउट", दावा ये है कि अगर आप सिर्फ 15 दिन तक रोजाना तौलिया की मदद से कुछ आसान एक्सरसाइज़ करें, तो आपकी गर्दन पतली हो जाएगी और जॉलाइन बिल्कुल शार्प नजर आने लगेगी. ये भी बताया जाता है कि, कैसे सिर्फ एक तौलिया को रोल करके कुछ एक्सरसाइज करने से चेहरा स्लिम हो जाएगा. अब सवाल ये उठता है कि, क्या वाकई में यह तरीका कारगर है? या फिर यह सिर्फ एक सोशल मीडिया मिथ है, जो लोगों की उम्मीदों से खेल रहा है? 

क्या होता है तौलिया वर्कआउट?

तौलिया वर्कआउट एक जापानी फिटनेस तकनीक पर आधारित है, जिसमें तौलिया को कमर, पीठ या गर्दन के नीचे रखकर कुछ स्ट्रेचिंग मूवमेंट्स किए जाते हैं. इसका दावा है कि यह शरीर के पोस्चर को सुधारता है और गर्दन की चर्बी को कम करता है. इसे चेहरे और जॉलाइन को टोन करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं डॉक्टर्स का मानना है कि, तौलिया के सहारे गर्दन पतली या जॉलाइन शार्प होना आसान नहीं है। हां, यह कुछ हद तक ब्लड सर्कुलेशन और मसल्स की एक्टिविटी बढ़ा सकता है. लेकिन किसी भी रिज़ल्ट के लिए केवल एक तकनीक से चमत्कार की उम्मीद करना गलत होगा. 

ये भी पढ़े- जरूरत से ज्यादा ना करें नींबू पानी का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

क्या लोग इस ट्रेंड को ट्राई करते हैं? 

यह आसान है और घर बैठे किया जा सकता है. 

बिना किसी इक्विपमेंट के होने से लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं. 

सोशल मीडिया पर पहले और बाद की तस्वीरें देखकर लोगों को लगता है कि ये तरीका तुरंत असर करता है. 

हकीकत में क्या असर होता है?

तौलिया वर्कआउट करने से शरीर की मुद्रा में थोड़ा सुधार आ सकता है और गर्दन की मसल्स थोड़ी एक्टिव हो सकती हैं, जिससे टोनिंग का एहसास होता है. लेकिन अगर आपको चेहरे की चर्बी कम करनी है या जॉलाइन शार्प बनानी है, तो आपको संतुलित डाइट, कार्डियो वर्कआउट और चेहरे की एक्सरसाइज करनी होगी, न की तौलिया वर्कआउट. 

तौलिया वर्कआउट एक दिलचस्प और आसान तरीका जरूर है, लेकिन यह कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है. अगर आप वाकई में पतली गर्दन और शार्प जॉलाइन चाहते हैं, तो आपको संपूर्ण फिटनेस रूटीन अपनाना होगा. सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स से प्रेरणा लेना ठीक है, लेकिन उनकी सच्चाई जानना और शरीर की जरूरत के अनुसार फैसले लेना जरूरी है. इसलिए अगली बार जब कोई ऐसा वायरल वीडियो देखें, तो आंख बंद करके न अपनाएं, सोच-समझकर कदम उठाएं. 

ये भी पढ़ें: सब्जी मार्केट या फिर मेट्रो में भी फैल सकता है कोरोना, जानलेवा हो सकती है ये लापरवाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget