एक्सप्लोरर

हद से ज्यादा आम खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए एक दिन में कितने आम खाने चाहिए?

आम को फलों का राजा कहा जाता है. लेकिन आपको बता दें कि इसे अगर हद से ज्यादा खाएंगे तो यह स्वास्थ्य के लिए कई सारी परेशानियां खड़ी कर सकता है. आइए जानें कैसे?

गर्मियों का मौसम आते ही स्वादिष्ट और रसीले फल मैंगो लवर्स की एक्साइटमेंट देखने लायक होती है. 'फलों का राजा' आम अपनी खास तरह के टेस्ट को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर है. यह एक ऐसा फल है जो पूरी दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करता है. आम के शौकीन जितना भी आम खा लें उनका मन भरता ही नहीं है.

आम खाने से कई सारे स्वास्थ्य से भरपूर लाभ मिलते हैं

हालांकि आम खाने से कई सारे स्वास्थ्य से जुड़े फायदे मिलते हैं. लेकिन इसे हद से ज्यादा खाने से कई सारे नुकसान भी है. इसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. आम न केवल सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है. बल्कि यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. आम में 100 ग्राम कैलोरी होती है. जो 60-70 कैलोरी प्रदान करती है. 

आम खाने के कई सारे फायदे मिलते हैं

पाचन संबंधी समस्याएं

'ऑनली माई हेल्थ' में छपी खबर के मुताबिक ज्यादा आम खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा फाइबर खाने से पेट फूलना, गैस, पेट में ऐंठन और यहां तक ​​कि दस्त भी हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि आमों को एक लीमिट में खाना चाहिए. क्योंकि यह पाचन संबंधी समस्याएं शुरू कर सकती है. 

वज़न बढ़ना

आम में कैलोरी कम होती है. इसके बावजूद अगर इसे ज्यादा खाया गया तो वजन बढ़ सकता है. मीठा और स्वादिष्ट आम अगर आप ज्यादा खाएंगे तो यह शरीर में काफी ज्यादा कैलोरी बढ़ा देगी. इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है. 

एलर्जी संबंधी समस्याएं

ज्यादा आम खाने से एलर्जी की समस्याएं हो सकती है. जिसमें खुजली, सूजन, पित्ती या गंभीर मामलों में एनाफिलेक्सिस लक्षण दिखाई दे सकते हैं. अगर आम खाने के बाद शरीर पर ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दे तो एकदम से आम खाना छोड़ दे. 

ब्लड शुगर स्पाइक्स

आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है. इसका साफ अर्थ है कि अगर आप इसे ज्यादा खाएंगे तो ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाएगा. यह डायबिटीज और इंसुलिन लेने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी कर सकता है. डायबिटीज के मरीज आम खाने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें क्योंकि यह ग्लाइकोजन रिजर्व को भरने और इंसुलिन स्पाइक्स के प्रभाव को कम करने में मदद करेगा. 

विटामिन ए टॉक्सिटी

आम विटामिन ए का एक बेहतरीन सोर्स है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से इसमें पाई जाने वाली पोषक तत्व काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं.इससे हाइपरविटामिनोसिस ए निकलता है. विटामिन ए ज्यादा खाने से भी इसके साइड इफेक्ट्स दिखाई देते हैं. जैसे-चक्कर आना, मतली, ठीक से दिखाई नहीं देना.बालों का झड़ना. 

यदि आप स्टैटिन या एंटीहिस्टामाइन जैसी दवाएं ले रहे हैं, तो यह निर्धारित करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें कि क्या आप आम खा सकते हैं कि क्योंकि अगर आप बिना डॉक्टर के परामर्श पर आम खाएंगे तो लिवर से जुड़ी बीमारी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: मर्दों के गॉल ब्लैडर में स्टोन की दिक्कत ज्यादा होती है या महिलाओं को, आखिर इसकी वजह क्या है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget