एक्सप्लोरर

Sugar Benefits And Risk: क्या चीनी खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए? जानें एक्सपर्ट का जवाब

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने चीनी के सेवन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह बताया है कि क्या हमें चीनी को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए या नहीं?

Sugar Health Benefits: ज्यादा चीनी का सेवन कई बार भयंकर बीमारियों का कारण बनता है. इसके शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं, जो हमें वर्तमान में भले नजर ना आए, लेकिन भविष्य में जरूर दिखने लगते हैं. चीनी का ज्यादा सेवन मोटापा, डायबिटीज़ और दिल से जुड़ी बीमारियों को जन्म देने का काम करता है. शुगर आपकी चर्बी बढ़ाने काम करता है. इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल, अल्जाइमर रोग का भी कारण बन सकता है. अब सवाल है कि क्या लोगों को चीनी का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए या नहीं? और अगर करना चाहिए तो कितनी मात्रा में करना स्वास्थ्य को हानि नहीं पहुंचाएगा?

चीनी के सेवन को लेकर इस हद तक खौफ बढ़ता जा रहा है कि कई लोगों ने हर तरह की मीठी चीज़ खाना पूरी तरह से बंद कर दिया है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने चीनी के सेवन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह बताया है कि क्या हमें चीनी को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए या नहीं? रुजुता कहती हैं, 'हां, आपको चीनी छोड़ देनी चाहिए.'

पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट को करें अवॉइड

उन्होंने कहा कि आपको पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट- जैम, बिस्कुट, केचप, नट बटर, ग्रेनोला बार चॉकलेट, कोला और शुगर कन्फेक्शनरी आइटम को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि इसमें पाई जाने वाली चीनी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट बहुत सारी शारीरिक परेशानियां पैदा करते हैं.

इन मीठी चीजों का कर सकते हैं सेवन

रुजुता कहती हैं कि चीनी सिर्फ एक सामग्री है. लेकिन अगर आप इन स्रोतों से इसका सेवन करते हैं तो आपको इसे 100 पर्सेंट छोड़ देना चाहिए. हालांकि अगर आप स्वस्थ पौष्टिक आहार के रूप में इसका सेवन कर रहे हैं तो इसको छोड़ना जरूरी नहीं. त्योहारों के मौसम में घर की बनी मिठाइयों (हलवा या लड्डू), चाय, कॉफी और शरबत में डाली जाने वाली चीनी से परहेज करने की जरूरत नहीं है. आप ऐसी चीनी का सेवन कर सकते हैं और हेल्दी तथा फिट रह सकते हैं. एक और जरूर बात यह है कि चीनी का ज्यादा सेवन करने से बचें. इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें: रूम हीटर के इस्तेमाल से छिन सकती है आपकी सांसे..हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget