एक्सप्लोरर

Weight Loss Drinks: वजन घटाना है लेकिन चाय छोड़ना हो रहा है मुश्किल, तो सुबह चाय की जगह ये पिएं

Weight Loss Tips: अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह चाय की जगह पर आप ये 5 ड्रिंक्स पी सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और वजन घटाने में मदद मिलेगी. इन चीजों से आपका मूड भी अच्छा रहेगा.

Morning Tea Replacement Drinks: बहुत सारे लोगों को सुबह उठकर चाय पीने की आदत होती है. कुछ लोग एक दिन में 4-5 बार चाय पी लेते हैं. ज्यादातर लोगों को चाय पीने से होने वाले नुकसान के बारे में पता होता है, लेकिन चाय की आदत को छोड़ना काफी मुश्किल होता है. अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो चाय आपके लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है. वजन कम करने के लिए आपको डाइट और वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा आप दिन भर जो ड्रिंक्स ले रहे हैं उस पर भी फोकस करना जरूरी है. अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इस आदत को छोड़ दें. इससे वजन घटाने की आपकी प्रक्रिया में तेजी आएगी और आपकी ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहेगी. हालांकि ऐसा करना आसान नहीं है आज हम आपको ऐसे ड्रिंक बता रहे हैं जिन्हें आप चाय से रिप्लेस कर सकते हैं. इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और मोटापा कम होगा. 

1- नारियल पानी- आज के मिलावट वाले दौर में नारियल पानी सबसे शुद्ध पेय है नियमित रूप से नारियल पानी पीने से आप वजन भी कम कर सकते हैं. ठंडा ठंडा नारियल पानी पीने में स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होता है. नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है. नारियल पानी में जैव-सक्रिय एंजाइम होते हैं जो डाइजेशन के साथ मोटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है. इसके अलावा नारियल पानी पीने से आपके इंसुलिन में सुधार आता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. आपको वजन कम करने के लिए रोज एक ताजा नारियल पानी पीना चाहिए.

2- एप्पल साइडर विनेगर- एप्पल साइडर विनेगर के कई फायदे हैं इससे आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है फैट बर्न की प्रक्रिया तेज होती है. इसमें एसिटिक एसिड नाम का फैट बर्न करने वाला यौगिक होता है जिससे इंसुलिन के स्तर कम होता है. एक चम्मच एप्पल साइडर को एक गिलास पानी में डालकर पीने से काफी देर तक भूख नहीं लगती. आप ओवर इटिंग से बचते हैं और धीरे धीरे आपका वजन भी कम होने लगता है

3- नींबू पानी- नींबू पानी वजन घटाने के लिए सबसे आसान और कारगर उपाय है. रोज नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. जिससे वजन तेजी से कम होता है. नींबू पानी में कैलोरी कम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है. इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप सर्दी खांसी जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं. अगर आपको तेजी से वजन कम करना है तो रोज सुबह नींबू जरूर पिएं. कोशिश करें कि गर्म पानी में नींबू डालकर पिए. 

4- ब्लैक कॉफी- बहुत सारे लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है. अगर आपको भी ऐसी ही आदत है तो इसे आप कॉफी से बदल सकते हैं. कॉफी पीने से वजन कम होता है. कॉफी में कैफीन होता है जो ऊर्जा की मात्रा को कम करता है. और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. जब कभी काम करते हुए आपको आलस आने लगे तो आप एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और आलस दूर भाग जाएगा. कॉफी पीने से मूड भी अच्छा हो जाता है. लेकिन ध्यान रखें वजन कम करने के लिए सिर्फ ब्लैक कॉफी ही फायदा करती है.

5- ग्रीन टी- वजन कम करने के लिए एक और सबसे अच्छा ड्रिंक है ग्रीन टी. इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट नामक एक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है. रोज ग्रीन टी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है. अगर आप रोज सुबह की चाय की जगह ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपका वजन आसानी से कम होने लगता है. ग्रीन टी पीने से शरीर पर फैट जमा नहीं होता. इसके अलावा ग्रीन टी में थोड़ा कैफीन भी होता है जो आपको एनर्जी देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Care Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये Whole30 डाइट प्लान, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
WhatsApp पर मिलेगा आयुष्मान भारत का पूरा सिस्टम, सरकार ने लॉन्च किया 'आयुष्मान सारथी' AI चैटबॉट
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
अब छोटे क्लिनिक और OPD भी होंगे डिजिटल, सरकार लाई Cloud-Based हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम
Thyroid Problems in Women: मर्दों के बजाय महिलाओं को ज्यादा क्यों होती है थायराइड की समस्या, जानें इसके पीछे की वजह?
मर्दों के बजाय महिलाओं को ज्यादा क्यों होती है थायराइड की समस्या, जानें इसके पीछे की वजह?
Anemia Mukt Bharat Abhiyan: एनीमिया मुक्त कैसे होगा भारत? सरकार ने बदला पूरा मॉडल, अब डिजिटल ट्रैकिंग से होगा इलाज
एनीमिया मुक्त कैसे होगा भारत? सरकार ने बदला पूरा मॉडल, अब डिजिटल ट्रैकिंग से होगा इलाज

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget