एक्सप्लोरर

पैनडेमिक चलते रिश्तों में आ गई है दरार? इस तरह से ठीक कर सकते हैं संबंध

कोरोना महामारी के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव आम बात हो गई है. ऐसे में एक अध्ययन में यह साबित हुआ हुआ कि अपने रिश्ते के बारे में तटस्थ होकर लिखने से रिश्ते में फिर से प्यार आता है. 

पिछले डेढ़ साल से कोरोना के कहर ने तबाही मचा रखी है. लॉकडाउन के दौरान लोगों को महीनों तक घर में रहना पड़ा और लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोगों की आवाजाही पर अब तक पूरी तरह से छूट नहीं मिली है. इस कारण लोगों के अंदर खौफ पैदा हो गया है जिससे कई तरह की मानसिक परेशानियां सामने आ रही हैं. इतने दिनों तक घर के अंदर कैद रहने से अपनों में अनबन होने लगी है. नतीजा, कई लोगों का रिश्ता दरकने लगा है. ऐसे में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि अपनों के साथ यदि महामारी के दौरान अनबन है तो इसे भावनात्मक लेखनी के साथ सही किया जा सकता है. ऐसा करने से जादुई अंतर देखा गया है. 

तटस्थ होकर लिखने के लिए कहा गया
यह अध्ययन 'Couple and Family Psychology: Research and Practice' में प्रकाशित हुआ है. साइकोलॉजी के प्रोफेसर Lindsey Rodriguez के नेतृत्व में यह अध्ययन किया गया है. इस अध्ययन में लॉकडाउन के पीक के समय अमेरिका के 716 लोगों को शामिल किया गया. अध्ययन में भाग लेने वाले को दो समूह में बांट दिया गया. दोनों समूह में एक महिला और एक पुरुष शामिल थे. इनके लिए दो तरह के सवालों के सेट तैयार किए गए. इन लोगों से अपनों के साथ अनबन की वजह, समय, अंतराल और तीव्रता से जुड़े सवाल पूछे गए. इसके बाद कुछ लिखने के लिए भी कहा गया. कुछ लोगों से कहा गया कि आप अपने झगड़े को तटस्थ होकर या थर्ड पार्टी बनकर लिखें. इसमें खुद को दोनों का म्यूचवल फ्रेंड मान लें. इन लोगों को आने वाले समय में भी यही रुख अपनाने के लिए कहा गया.

रिश्तों में फिर से अपनापन देखने को मिला
दूसरे समूह के लोगों को अपने रिश्ते में आई दरार या अन्य के साथ हुए अनबन पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया. इसमें घर की सफाई, कपड़े धोना, खाना बनाना आदि से जुड़े सवाल पूछे गए थे. दो सप्ताह के बाद शोधकर्ताओं ने दोनों समूहों के जवाबों का अध्ययन किया. अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने तटस्थ होकर थर्ड पार्टी की तरह लिखा, उनमें कुछ दिनों बाद अपनों के साथ झगड़ा खत्म हो गया. ऐसे लोगों में अब गुस्से के कम मौके आने लगे और दोनों के बीच झगड़े का अंतराल भी बहुत बढ़ गया. कहने का मतलब कि यदि झगड़ा हुआ भी तो बहुत मामूली हुआ. जबकि दूसरे ग्रुप के साथ ऐसा नहीं था. Lindsey Rodriguez ने बताया कि तटस्थ होकर लिखने वाले समूह में इस बात को प्रोत्साहित किया कि वे अपने झगड़े के बारे दोबारा सोचें. इससे दोनों के बीच रिश्तों में नए तरह का अपनापन देखने को मिला. 

ये भी पढ़ें

ISRO के मिशन अंतरिक्ष में रुकावट: सैटेलाइट कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया GISAT-1, सेना-कृषि में मदद के लिए होना था इस्तेमाल

Twitter का बड़ा कदम, राहुल गांधी के हैंडल लॉक के 4 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी किया गया लॉक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget