एक्सप्लोरर

Refrigerator Disadvantages: हर चीज फ्रिज में भर देते हो, लेकिन इन 10 आइटम को भूलकर भी नहीं रखना है

फ्रिज सब्ज्यिों और फलों को सुरक्षित रखने का काम करता है. इन्हें जल्दी खराब होने से बचाता है. लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि हर खाद्य पदार्थ के लिए फ्रिज का प्रयोग करना सही नहीं है.

Disadvantages Of Refrigerator: गर्मी अधिक होते ही सब्जिया और अन्य खाद्य पदार्थ के खराब होने का खतरा रहता है. जब तक फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी. लोग गर्मी से फल, सब्जियोें के बचाव के लिए ठंडे पानी का सहारा लेते थे. लेकिन फ्रिज होने और बिजली की उपलब्धता बढ़ने के बाद हालात पहले से बेहतर हुए हैं. जो खाद्य पदार्थ भयंकर गर्मी में 4 से 6 घंटे में खराब होने का खतरा रहता है. वहीं, फ्रिज के चलते कई दिनों तक खराब नहीं हो पाता है. अब घर में फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह भी जानना जरूरी है कि फ्रिज मेें क्या रखने से नुकसान हो सकता है.  

1. आलू से हो जाता है कैंसर का खतरा
फ्रिज में आलू को रखने के लिए मना किया जाता है. इसके पीछे वजह है कि फ्रिज का  तापमान आलू के स्टार्च को ब्रेक कर देता है. इससे आलू में मीठापन बढ़ जाता है. फ्रिज में रखे आलू को पकाने पर इससे एक्रायलामाइट हानिकारक कैमिकल निकलता है. इसे खाने से कैंसर होने तक का खतरा रहता है. इसलिए आलू को धूप से बचाकर खुले में रखना चाहिए. 

2. सॉस, जैम, जेली न रखें
सॉस में विनेगा और प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है. ये सॉस को खराब होने से सुरक्षित करने में मदद करते हैं. यदि सॉस खुल भी जाए तब भी खराब होने की चिंता नहीं करनी चाहिए. जैम व जेली भी फ्रिज में नहीं रखी जानी चाहिए. 

3. जम जाती है कॉफी
कॉफी को फ्रिज में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. इससे कॉफी कंडेन्स होकर जम जाती है. कॉफी को रखने के लिए एयरटाइट डिब्बे का प्रयोग करना चाहिए. इससे इसका टेस्ट और महक बनी रहती है. 

4. पक नहीं पाता है केला
केला जब पक जाए, तभी खाना चाहिए. अधिक तापमान केलों को पकने से रोकता है. इसलिए इन्हें सामान्य तापमान में रखे. इससे केला आसानी से पक जाता है. 

5. खराब हो सकता है टमाटर
टमाटर को भी फ्रिज मेें रखने से बचना चाहिए. इसे खुले मेें रखें तो ठीक रहता है. फ्रिज का तापमान टमाटर की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है.

6. खीरे की परत हो जाती है खराब
खीरे को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. इससे खीरे की ऊपरी त्वचा खराब हो जाती है. सामान्य तापमान में खीरा रखने से अधिक दिनों तक सुरक्षित रहता है. 

7. जल्दी बासी होती है ब्रेड
फ्रिज में ब्रेड को रखने से बचना चाहिए. खुले में सामान्य तापमान में रखने पर ब्रेड अधिक समय तक चल जाती हैं. लेेकिन फ्रिज मेें इसके जल्दी खराब होने का खतरा रहता है. 

8. प्याज भी न रखें
प्याज को भी फ्रिज मेें नहीं रखना चाहिए. यदि प्याज कटी हुई है, तभी इसे फ्रिज मे ंरखा जाना चाहिए. 

9. क्रिस्टलाइज होने लगता है शहद
शहद प्राकृतिक रूप से प्रि़ज़र्व्ड फूड होता है. इसे सामान्य तापमान में रखेंगे तो इसकी उम्र अधिक होती है. इसे अधिक गर्म या अधिक ठंडे तापमान में बिल्कुल न रखें. इससे शहद क्रिस्टलाइज़ होने लगता है. इससे इसके नेचुरल गुण खत्म होने लगते हैं. 

10. लहसुन भी रखने से बचें
लहसुन की कली कटी हुई हों या साबुत. इन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए. लहसुन नर्म होकर अंकुरित होने लगता है. इसका स्वाद कम हो जाता है और जो लहसुन का लाभकारी गुण होता है. वह खत्म होने लगता है. 

ये भी पढ़ें: कितने मिनट कपड़ों को डिटर्जेंट में भिगोना चाहिए? कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget