एक्सप्लोरर

Bloating Stomach: सुबह से लेकर शाम तक गुब्बारे की तरह फूला रहता है पेट? आज से ही शुरू करें ये काम

बिना कुछ खाए पेट भरा हुआ लग रहा है. साथ ही थोड़ा सा खाने के साथ ही पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो रही है. तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

पेट फूलने पर बिना खाए हुए भी पेट भरा-भरा महसूस होता है. इसके कारण कुछ खाने का मन तक नहीं करता है. कुछ भी खाने के बाद जैसे लगता है पेट तुरंत में भर गया है. इसके कई कारण हो सकते हैं. जैसे कमजोर पाचन, गैस का बनना, कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है. 

पेट फूलने की बीमारी से ऐसे पाए छुटकारा

पेट फूलना एक आम बीमारी हो सकती है. लेकिन यह गंभीर तब हो जाती है जब आपको पेट फूलने के साथ-साथ शरीर पर दूसरी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जैसे पेट में तेज दर्द होना, मल में खून आना, उल्टी आना या पेट के किसी तरह का दर्द अनुभव होना. ब्लोटिंग, कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ खास घरेलू उपाय. जिसके जरिए आप तुरंत इससे निजात पा सकते हैं. 

अदरक पाचन गुणों से भरपूर होता है. अदरक खाने से गैस, पेट फूलने जैसी समस्या कम होती है. अदरक का पानी या अदरक की चाय पीने से काफी ज्यादा फायदा मिलता है. इसके कई सारे फायदे होते हैं. 

पेट में होने वाली सूजन और ब्लोटिंग की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

पेट में होने वाली सूजन और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा चाहिए तो दही खाएं. इससे इसमें पाई जाने वाली प्रोबायोटिक्स से छुटकारा मिल जाएगा. ऐसा करने से आप पेट फूलने की समस्या को कम कर सकते हैं. गर्मियों में पेट और शरीर को ठंडा रखने केक लिए और पाचन को बेहतर बनाने के लिए दही का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. 

क्यों फूलता है पेट?
पेट फूलने का समस्या काफी सामान्य होती  है. इसकी वजह से पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां होती हैं. तली भुनी चीजों के सेवन, डाइजेशन की समस्या और सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों की वजह से यह समस्या होती है. ज्यादा तनाव लेना भी इस समस्या का कारण हो सकता है.

पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पाने के उपाय

वॉक और योग करें
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खुद को फिजिकल एक्टिव रखें. यह पेट फूलने की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है और पाचन को भी दुरुस्त रखता है. वॉक और योग जैसी क्रियाएं पेट से अतिरिक्त गैस को बाहर निकालकर राहत पहुंचाने का काम करती हैं. अगर किसी को कब्ज या पेट में सूजन है तो वॉक करने से आराम मिल सकता है.

खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है. यह कब्ज और सूजन में भी मददगार होता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा फाइबर वाली चीजों के खाने से भी गैस और सूजन हो सकती है. इसलिए खाने में फाइबर को संतुलित रखे. खानपान में कुछ फलों और सब्जियों को शामिल करके शरीर के लिए जरूरी फाइबर की पूर्ति हो सकती है.

सोडियम का सेवन करें कम
सोडियम का ज्यादा सेवन भी पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती हैं. सोडियम वाली चीजों के ज्यादा सेवन से पेट और शरीर के दूसरे हिस्सों में सूजन की समस्या हो सकती है. सोडियम की ज्यादा मात्रा हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Monkeypox: भारत में आया मंकीपॉक्स तो कितना होगा असर, जानें इसकी एंट्री पर कैसे लग सकती है रोक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget