एक्सप्लोरर

RCB के इस बॉलर ने कराई हार्निया की सर्जरी, जानें किस वजह से होती है यह बीमारी?

आरसीबी के गेंदबाज सुयश शर्मा पिछले दो साल से एक बीमारी से पीड़ित थे जिसका नाम है हार्निया. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है..जानें क्या है हार्निया की बीमारी, ये क्यों होती है और क्या हैं इसके लक्षण.

Suyash Sharma Hernia surgery: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानि आरसीबी के गेंदबाज सुयश शर्मा हर्निया की बीमारी से पीड़ित थे जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर सबको दी है. वीडियो के जरिए सुयश ने बताया की हार्निया  की समस्या से वह पिछले काफी समय से झूझ रहे थे. जिसके पास फ्रेंचाइजी ने उन्हें मौजूदा आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत से पहले ही ऑपरेशन के लिए लंदन भेजा था.

उन्होंने बताया कि 2023 तक वह हड्डियों के दर्द को कम करने का इंजेक्शन लिया करते थे और मैच खेलते थे. उन्हें तब तक इस बीमारी के बारे में पता नहीं चला था. इस बीमारी की जानकारी उन्हें तब लगी जब वो लंदन गए. आपको बता दे की सुयश शर्मा को एक नहीं 3 हार्निया थीं.  हालांकि सर्जरी के बाद अब वो पूरी तरह से ठीक हैं. ऐसे भी सवाल होता है कि आखिर हर्निया की बीमारी है क्या और क्या है इस बीमारी के लक्षण.चलिए जानते हैं. 

हर्निया क्या है 

हर्निया पांच प्रकार का होता है. इनगुइनल हर्निया,हाइटल हर्निया, अम्बिलिकल हर्निया, इंसिजिनल हर्निया और स्पोर्ट्स हर्निया. देखा जाए तो इनगुइनल हर्निया के मरीज दुनिया में सबसे ज्यादा है. मरीजों में करीब 70 फीसदी लोग इसी इनगुइनल हर्निया के शिकार होते हैं. इस स्थिति में पेट में अंदरूनी परत में छेद हो जाता है और वहां की आंत शरीर से बाहर उभर कर आ जाती है.

क्या हार्निया के कारण w

हर्निया के कारण की बात करें तो ये मांसपेशियों की कमजोरी और अत्यधिक खिंचाव के चलते होता है. उम्र का बढ़ना, मोटापा, प्रेग्नेंसी, ज्यादा वजन उठाना, किसी चोट या ऑपरेशन के जरिए, ज्यादा खांसी या छींक के चलते और स्मोकिंग करने की आदत के चलते मांसपेशियां कमजोर होकर खिंचने लगती है जिससे हर्निया की कंडीशन पैदा हो जाती है.

हर्निया के लक्षण 

हर्निया के लक्षण बहुत जल्दी पता नहीं चलते हैं औऱ इसी कारण गंभीर स्टेज में आने के बाद पता चलने पर सर्जरी की विकल्प बचता है. इसके लक्षणों में पेट या आस पास के स्थान पर कोई उभार या गांठ दिखती है. शरीर में भारीपन महसूस होता है.मरीज लंबे समय तक खड़ा नहीं हो पाता है. इफेक्टेड हिस्से को छूने पर दर्द होने लगता है. उस स्थान पर मांस उभरकर बाहर आता दिखता है. त्वचा पर हाथ रखने पर फूलापन महसूस होता है.

हर्निया का इलाज  

किसी भी बीमरी की तरह हर्निया का इलाज भी व्यक्ति की कंडीशन,बीमारी की स्टेज पर निर्भर करता है. कुछ मामलों में परहेज और सतर्कता बरतने पर हर्निया खुद ही ठीक हो जाता है औऱ कुछ मामलों में ये गंभीर होने पर सर्जरी के जरिए ठीक हो जाता है. इसके लिए ओपन सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाती है. अगर हर्निया गंभीर स्टेज में नहीं है तो इसकी सर्जरी में करीब 50 से 70 हजार रुपए लगते हैं. अगर इसकी स्टेज गंभीर है तो इसकी सर्जरी में एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च आता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget