एक्सप्लोरर

Winter Health: शीतलहर के प्रकोप से खुद को बचाएं, जानिए ठंड से बचाव करने का तरीका

How to prevent cold wave: ठंड बढ़ने के साथ सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. शीतलहर से बचने के लिए ये उपाय करें.

Prevention In Cold Wave: दिसंबर महीने से सर्दी का सितम शुरु हो जाता है. जैसे जैसे तारीख बढ़ती है पारा गिरता जाता है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में शीतलहर (Cold Wave) के साथ घना कोहरा (dense fog) लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) की भी आशंका जताई जा रही है. दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में लोगों का ठंड से बुरा हाल है. ऐसे में जुकाम, खांसी और कई तरह की परेशानी बढ़ जाती है. खासतौर से जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. सर्दी और शीतलहर से खुद को बचाने के इन बातों का ध्यान रखें. 

शीतलहर से इस तरह बचें

1- ठंड बढ़ने के साथ सबसे पहली बात का ध्यान रखें कि जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें. अगर बाहर जा रहे हैं तो शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढक लें. खासकर कान, गला, नाक और हाथ-पैर को कवर कर लें. मास्क पहनकर घर से निकलें.

2- सर्दी में प्यास कम लगती है इसलिए लोग कम पानी पीते हैं. लेकिन ये गलत है सर्दियों में आपको खूब पानी पीना चाहिए. ठंड में दिनभर गर्म पानी पीएं.

3- शरीर को गर्म रखने के लिए सिर्फ चाय ही नहीं बल्कि लैमन टी, ग्रीन टी,  ब्लैक टी या सूप का सेवन करें. इससे गले का इंफेक्शन दूर होगा और जुकाम-खांसी में आराम मिलेगा.

4- ठंड से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन करें. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और ठंड का असर भी कम होता है. आप डाइट में संतरा, नींबू, मौसमी और आंवला शामिल करें. 

5- शीतलहर से त्वचा और बाल भी प्रभावित होते हैं. ठंड में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में त्वचा पर मॉइश्चर का इस्तेमाल करें. बालों को भी हल्का तेल लगाकर रखें.

6- लोगों को लगता है कि अल्कोहल से शरीर में गर्मी आ जाती है ऐसा नहीं है बल्कि अल्कोहल शरीर के टेंपरेचर को कम कर देता है. जिससे ठंड लगने का डर रहता है.

7- अगर सर्द हवा से हाथ-पैर ज्यादा ठंडे हो गए हैं तो रगड़ने के बजाय पैरों को थोड़ी देर गर्म पानी में रखें लें. अगर हाथ-पैरों का रंग काला हो गया है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. 

8- घर को हमेशा पूरी तरह से बंद न रखें. थोड़ी एयर पास होने के लिए जगह रखें. घर में पर्याप्त वेंटीलेशन का ख्याल रखें. 

9- सर्दियों भर हल्दी वाला गर्म दूध पिएं और रोज रात में च्वनप्राश खाएं. इससे तुरंत शरीर में गर्मी आती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.  

10- शरीर में गर्माहट लाने के लिए तुलसी, लौंग, अदरक और काली मिर्च से बनी चाए पीएं, इससे शरीर में तुरंत गर्मी आएगी और सर्दी जुकाम भी दूर रहेगा.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Dry Fruits Health Benefits: मोटापा और डायबिटीज को कंट्रोल करता है पिस्ता, रोज खाने से होते हैं ये फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget