एक्सप्लोरर

प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर पिएं ये 3 तरह की स्मूदी...खून की कमी हो जाएगी दूर

Iron Rich Smoothie:प्रेगनेंसी में खून की कमी ना हो इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में ये खास तरह की आयरन रिच स्मूदी शामिल करनी चाहिए. इससे हिमोग्लोबिन लेवल मेंटेन होगा.

Iron Rich Smoothie: महिलाओं में हमेशा से ही खून की कमी की शिकायत देखने को मिलती है. खास करके गर्भावस्था के दौरान एनीमिया का खतरा बना ही रहता है. प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिला को खून की कमी हो जाए तो इससे बच्चे के विकास पर भी असर पड़ता है. प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन भी आ जाती है. ऐसे में हर गर्भवती महिला को अपने डाइट में आयरन रिच फूड शामिल करना चाहिए.आज हम आपको कुछ खास आयरन बूस्टिंग स्मूदी की रेसिपी बता रहे हैं जिससे हिमोग्लोबिन का लेवल मेंटेन हो सकता है.

आयरन रिच स्मूदी

अनानास और पालक की स्मूदी-प्रेग्नेंट महिलाओं को पालक और अनानास से बनी स्मूदी जरूर पीना चाहिए. पालक में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन की मात्रा मौजूद होती है. इसके साथ ही अनानास में विटामिन सी पाया जाता है. ये शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है.इसे बनाने के लिए आपको चाहिए पालक, संतरा, अनानास और नींबू का रस.सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. आप चाहें तो इसे थोड़ा पतला भी कर सकती हैं. इसके लिए आप इसमें पानी मिला लें और अब इसे ग्लास में निकाल कर इसका मजा लीजिए.

चुकंदर और संतरे से बनी स्मूदी-चुकंदर और संतरे से बनी स्मूदी भी फायदेमंद साबित हो सकती है. चुकंदर में मैंगनीज, विटामिन, आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. वहीं संतरे में मौजूद विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है. इसे बनाने के लिए चाहिए आपको संतरा, चुकंदर,स्ट्रॉबेरी सेब. सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. जब यह ब्लेंड हो जाए तो ग्लास में निकाल कर इस का मजा लीजिए.

खजूर और तिल की स्मूदी-आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप खजूर और तिल से बनी स्मूदी पी सकती हैं. ये दोनों ही सामग्री आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है.इन्हें बनाने के लिए आपको चाहिए खजूर, तिल, अलसी के बीज शहद दूध.एक ब्लेंडर में एक कप दूध और शहद को डाल दें. अब इसमें तिल,अलसी के बीज डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें. जब यह ब्लेंड हो जाए तो इसे ग्लास में डालें.ऊपर से शहद और तिल को छिड़ककर मजा लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- फ्रिज़ी बालों से हैं परेशान तो शैंपू में इन चीजों को मिला कर लगा लें...बाल बनेंगे सिल्की

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget