एक्सप्लोरर

मोबाइल मैसेज से धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित हो सकती हैं गर्भवती महिलाएं

फोन पर मैसेज भेजकर जोरदार अभियान चलाने से गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है.

नयी दिल्लीः फोन पर मैसेज भेजकर जोरदार अभियान चलाने से गर्भवती महिलाओं को धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है. एक नये अध्ययन में यह बात सामने आई है जिससे सिगरेट पीने की आदत छुड़ाने के नये प्रभावी तरीके सामने आये हैं.

किन महिलाओं पर हुई रिसर्च- अमेरिका की जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन में ऐसी गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जो पहले ही टेक्स्ट मैसेजिंग कार्यक्रम ‘टेक्स्ट 4 बेबी’ का इस्तेमाल कर रही थीं.

क्यों की गई रिसर्च- ‘टेक्स्ट 4 बेबी’ गर्भावस्था में शराब पीने की आदत को छुड़ाने में तो मददगार दिखा लेकिन धूम्रपान में ऐसा नहीं लगा. शोधकर्ता पता लगाना चाहते थे कि क्या और भी अधिक प्रभावी मोबाइल फोन मैसेज कार्यक्रम ‘क्विट 4 बेबी’ कारगर साबित होगा.

टीम ने करीब 500 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जो हर दिन औसतन सात सिगरेट पीती थीं लेकिन इस आदत को छुड़ाने में मदद चाहती थीं.

‘क्विट 4 बेबी’ कार्यक्रम का मकसद- ‘क्विट 4 बेबी’ कार्यक्रम धूम्रपान को कम से कम करने के मकसद से तैयार किया गया है और इसमें गर्भवती महिलाओं को सिगरेट छोड़ने का संकल्प लेने के लिहाज से प्रोत्साहित करने के लिए हर दिन एक से आठ तक संदेश भेजे जाते हैं.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, इन मैसेज में महिलाओं को धूम्रपान से होने वाले खतरों की जानकारी मिलती है और महिलाएं वापस संदेश भेजकर मदद भी मांग सकती हैं.

रिसर्च के नतीजे- अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार ‘टेक्स्ट 4 बेबी’ और ‘क्विट 4 बेबी’ दोनों ही कार्यक्रमों में पंजीकृत 16 प्रतिशत महिलाओं ने तीन महीने के बाद सिगरेट फूंकने की आदत छोड़ दी जबकि केवल ‘टेक्स्ट 4 बेबी’ कार्यक्रम का फायदा उठाने वाली 11 फीसदी महिलाओं ने ही धूम्रपान छोड़ा.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सयपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget