एक्सप्लोरर

Memory Problem: याददाश्त संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं कोविड के शिकार हुए ऐसे लोग

Corona After Effects: कोरोना के संक्रमण का शिकार हो चुके लोगों में से करीब दो-तिहाई लोगों में किसी ना किसी रूप में न्यूरोलॉजिकल समस्या देखने को मिल रही है. जानें, शोध में और क्या बातें सामने आई हैं.

Post Covid Memory Problem: कोरोना का संक्रमण होने के बाद ज्यादातर लोगों को इसके आफ्टर इफेक्ट्स (Corona After Effects) देखने को मिले हैं. किसी को अन्य बीमारी के रूप में तो किसी को रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी कमजोर होने के रूप में कि लगातार कोई ना कोई हेल्थ संबंधी समस्या (Persistent health problems) उन्हें हो ही रही है. लेकिन कुछ लोग कोरोना के भयानक आफ्टर इफेक्ट्स का सामना कर रहे हैं. इनमें मसल्स संबंधी दर्द (Muscles pain), याददाश्त संबंधी समस्या (Memory loss) और आंखों पर हुए गंभीर असर तक शामिल हैं. यहां उन लोगों के विषय में बताया जा रहा है, जिन्हें याददाश्त संबंधी समस्या (Neurological problems) का सामना करना पड़ रहा है...

कोरोना के कारण किन लोगों को हो रही है याददाश्त संबंधी समस्या?

कोविड-19 का शिकार हुए ऐसे लोगों में मेमोरी रिलेटेड प्रॉब्लम देखने को मिल रही है, जिनकी कोरोना संक्रमण के दौरान गंध (Smell)महसूस करने की क्षमता चली गई थी. पोस्ट कोरोना इफेक्ट्स पर हो रही अलग-अलग स्टडीज में यह बात सामने आई है कि कुछ समय के लिए सूंघने की शक्ति का चले (Loss of smell) जाना, अल्जाइमर रोग का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है. शोध में प्राप्त हुए तथ्यों के आधार पर यह बात भी सामने आई है कि कोरोना के कारण लोगों को जितनी तरह की समस्याएं हो रही हैं, उनमें लॉन्ग लास्टिंग न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स भी लोगों को परेशान कर रही हैं. जैसे, किसी एक चीज पर ध्यान ना लगा पाना (difficulty in concentration) और मेमोरी लॉस (Memory Loss) की समस्या.

शोध में सामने आईं ये बातें

कोरोना के बाद न्यूरोलॉजिकल हेल्थ पर किस तरह का असर पड़ा और मेमोरी से जुड़ी किस तरह के बदलाव हुए इस विषय पर अध्ययन करते हुए अर्जेंटीना की पोंटिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि कोरोना से संक्रमित हुए दो तिहाई लोगों में किसी ना किसी रूप में याददाश्त से जुड़ी समस्या हुई है . किसी को चीजें याद रखने में दिक्कत हो रही है तो कोई अपने काम पर फोकस नहीं कर पाता है. जबकि कुछ लोगों को दिमाग में लगातार कुछ ना कुछ चलते रहने की समस्या भी सामने आई है. इन दो-तिहाई लोगों में आधे लोगों के लिए न्यूरोलॉजिकल समस्याएं इतनी गंभीर स्थिति में है कि इन्हें अपने दैनिक कार्य करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: आपको जल्दी बूढ़ा बना देंगे ये फू्डूस, हेल्दी मानकर ना करें इनका सेवन


यह भी पढ़ें: बरसात में बहुत फैलता है पीलिया, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget