एक्सप्लोरर

Papaya Side effects: इन बीमारी से परेशान लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता, स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक

Papaya Benefit And Side Effects: पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन कई बीमारी हैं जिनमें पपीता का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. जानते हैं पपीता का सेवन किन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है.

Fruits Benefit And Side Effects: पपीता एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है. पपीता में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. पपीता में विटामिन, फाइबर, और मिनरल्स का खजाना है. खास बात ये है कि पपीता आपको सभी मौसम में आसानी से मिल जाता है. पपीता में फाइबर काफी ज्यादा होता है इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने और घटाने में भी मदद मिलती है. आप इसे सलाद या फिर किसी भी रुप में खा सकते हैं. डायबिटीज, हार्ट और कैंसर के मरीजों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन पपीता के सिर्फ फायदे ही नहीं कुछ नुकसान भी हैं. ऐसी कई बीमारी हैं जिसमें पपीता का सेवन करना मना होता है. जानते हैं पपीता खाना किन लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. 

​​1- अनियंत्रित हार्टबीट वाले लोग- वैसे तो पपीता खाने से हार्ट से संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, लेकिन अगर आपको इरेगुलर हार्टबीट की समस्या है तो पपीता नहीं खाना चाहिए. एक रिसर्च में पता चला है कि पपीता में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है, जो एक तरह का अमीनो एसिड है. इससे पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड का उत्पादन करता है. अगर आप इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से परेशान हैं तो पपीता खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. 

2- प्रेगनेंसी के दौरान- प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि पपीता में लेटक्स होता है,  जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है. इसकी वजह से बच्चा समय से पहले पैदा हो सकता है. पपीता में पपैन होता है जिसे शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की भूल कर सकता है. जिससे आर्टिफिशियली लेबर पेन इंड्यूस हो सकते हैं. पपीता खाने से भ्रूण को सपोर्ट करने वाली झिल्ली भी कमजोर हो सकती है. 

​3- एलर्जी वाले लोगों को- पपीता उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जो किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित हैं.  पपीता के अंदर एक एंजाइम होता है जिसे चिटिनेज कहते हैं. ये एंजाइम लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है. इससे आपको छींक आना, सांस लेने में तकलीफ, खांसी या आंखों से जुड़ी समस्या होने का खतरा रहता है. 

4- हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को पपीता फायदा करता है. इससे ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है. लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम है उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए. यानि जो लोग हाइपोग्लाइसीमिया से परेशान हैं उन्हें पपीता खाने से परहेज करना चाहिए. पपीता काफी मीठा होता है ये ग्लूकोज के लेवल को कम करता है. ऐसे में जिन लोगों का ग्लूकोल लेवल कम है उन्हें पपीता नुकसान पहुंचा सकता है. इससे हार्ट बीट तेज या शरीर में कंपन की समस्या हो सकती है. 

5- ​किडनी में पथरी से पीड़ित- अगर आपकी किडनी में पथरी है तो आपको पपीता नहीं खाना चाहिए. पपीता में विटामिन सी काफी होता है, जो एक रिच एंटीऑक्सीडेंट है. ज्यादा पपीता खाने से किडनी में पथरी की समस्या बढ़ सकती है. पपीता खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे किडनी में मौजूद स्टोन बड़ा हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Protein Deficiency: प्रोटीन की कमी से हड्डी और इम्यूनिटी होने लगती है कमजोर, बच्चे के शारीरिक विकास पर भी पड़ता है असर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget