एक्सप्लोरर

सुबह की एक छोटी सी गलती बजा सकती है सेहत की बैंड! जानें ब्रश न करने से होती हैं कौन सी 5 बीमारियां

अगर आप नियमित रूप से ठीक से ब्रश नहीं करते, तो सिर्फ दांत नहीं बल्कि आपकी पूरी सेहत खतरे में पड़ सकती है. इससे कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. चलिए बताते हैं क्या हो सकते हैं खतरे.

Not Brushing Teeth Diseases : अगर आप भी सुबह-सुबह ब्रश करने में आलस करते हैं या रात में दांत साफ किए बिना सो जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दांतों की सफाई सिर्फ खूबसूरत स्माइल के लिए नहीं, बल्कि सेहत को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए भी जरूरी है.

सही ढंग से ब्रश न करने से मुंह ही नहीं, पूरे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. यह कई खतरनाक और गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है. WHO के अनुसार, मुंह की बीमारियां (Oral Diseases) करीब 3.7 बिलियन लोगों को प्रभावित करती हैं. यहां जानिए ऐसी 5 बीमारियां जो दांतों की ठीक से सफाई न करने की वजह से हो सकती हैं...

यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर का ज्यादा आसानी से चलेगा पता, AIIMS ने बनाई नई तकनीक

1. पायरिया (Periodontal Disease)

अगर आप नियमित तौर पर ब्रश नहीं करते हैं तो दांतों की जड़ों में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे मसूड़े सूजने, खून आने और दांत हिलने लगते हैं. इसे आम भाषा में पायरिया कहा जाता है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

2. दिल की बीमारियां (Heart Diseases)

अगर आप रोज़ाना समय पर ब्रश नहीं करते हैं तो हार्ट डिजीज हो सकती हैं. कई रिसर्च में पाया गया है कि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया ब्लड सर्कुलेशन के जरिए दिल तक पहुंच सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

3. डायबिटीज (Diabetes)

दांत साफ न करने से दांतों और मसूड़ों की सूजन से शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. इससे डायबिटीज का खतरा रहता है. इसलिए नियमित तौर पर दांतों की सफाई करनी चाहिए. 

4. फेफड़ों का संक्रमण (Lung Infections)

ब्रश न करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं और निमोनिया जैसी बीमारियां पैदा कर सकते हैं. इसकी वजह से फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो आगे चलकर खतरनाक रूप भी ले सकती हैं.

5. मुंह का कैंसर (Oral Cancer)

लंबे समय तक दांतों की सही सफाई न करने से इंफेक्शन और टिश्यू डैमेज बढ़ सकते हैं, जिससे मुंह के कैंसर का खतरा भी बना रहता है. यह जानलेवा हो सकता है. इसलिए हर किसी को कम से कम दिन में दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए.

बचाव के लिए क्या करें 

दिन में दो बार ब्रश करें

माउथवॉश और फ्लॉसिंग करें

हर 6 महीने में डेंटल चेकअप कराएं

शुगर और स्मोकिंग से बचें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :तेज बखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
Monsoon Stomach Infection: मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, डॉक्टरों ने बताए ये आसान उपाय 
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget