एक्सप्लोरर

World Obesity Day: सिर्फ बड़े ही नहीं, लाडले को मोटापा हुआ तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी

मोटापा एक गंभीर विकार के तौर पर जाना जाता है. लेकिन गंभीर बात यह है कि मोटापे से परेशानियां केवल बड़ों को ही नहीं होती. बच्चों में भी मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां घर कर लेती हैं.

Obesity Side Effects In Children: मोटापा को बीमारी की कैटेगरी में नहीं गिना जाता है. मगर यह किसी बीमारी से भी कम नहीं है. इसकी वजह से हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, कैंसर समेत कई अन्य बीमारी होने का खतरा रहता है. लेकिन इन बीमारियों के खतरे को आमतौर पर बड़ों के लिए ही देखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना खतरा मोटापे से बड़ों को है. उतना ही खतरा बच्चों को भी आता है? आज यही जानने की कोशिश करेंगे. 4 मार्च को दुनिया भर में वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाया जाता है. मोटापे के खतरे को लेकर लोगों को अवेयर भी किया जाता है. ऐसेे में जरूरी है कि मोटापे से जहां बड़े बीमार हो जाते हैं. वहीं ,बच्चों का ख्याल रखना भी जरूरी है. 

डायबिटीज की चपेट में आ सकते हैं बच्चे

डायबिटीज केवल बड़ों में होने वाली बीमारी नहीं है. खराब लाइफ स्टाइल और जेनेटिकली बदलाव के कारण यह बीमारी बच्चों में भी पहुंच रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग बच्चे अधिक वजन के होते हैं. उनमें हेल्दी वेट वाले बच्चों की अपेक्षा डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है. इन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना बेहद बढ़ जाती है. 

हार्ट रोगों का रहता है खतरा

अधिक वजनी लोगों में हार्ट डिसीज होने का खतरा रहता है. इसके पीछे बड़ी वजह बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ होना है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कोरोनरी आर्टरी में फैट जमा हो जाती है. इससे हार्ट को सप्लाई होने वाले ब्लड में बाधा बनने लगती है. लेकिन बच्चों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने की स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है. हाई ब्लड प्रेशर बच्चों की कोरोनरी आर्टरी को कमजोर बना देता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है. 

हो सकती है लिवर प्रॉब्लम

मोटापा बढ़ने पर बच्चों में लिवर प्रॉब्लम हो सकती है. इसे फैटी लिवर कहा जाता है. इसमें लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है. जिससे लिवर का काम बुरी तरह प्रभावित होता है. नतीजा यह होता कि बच्चे को पाचन संबंधी दिक्कतें आने लगती हैं. खाना न पचने से बॉडी को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इससे उसका विकास भी बाधित होने लगता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cholesterol Lowering Pill: कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल पर एम्स के डॉक्टर का बड़ा खुलासा! जानिए दिल को सुरक्षित रखने का सही तरीका
Frequent Bowel Movements: क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
क्या आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर में जाना पड़ता है बाथरूम? जानिए किस बीमारी का है यह संकेत
Anti Aging Drug: क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
क्या बूढ़ा होने से रोकने वाली दवाएं सच में होती हैं असरकारक, जानें आपके लिए ये कितनी खतरनाक?
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget