एक्सप्लोरर

मोटापे से पीड़ित महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा! बचने के लिए जरूर करें ये काम

Breast Cancer Risk: कुछ अध्ययनों के मुताबिक, जो महिलाएं मेनोपॉज से पहले मोटापे का शिकार हो जाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम पैदा होने की संभावना अधिक होती है.

Obesity Can Increase Breast Cancer Risk: भले ही मोटापे को हल्के में लिया जाता हो लेकिन ये एक ऐसी बीमारी है, जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म देने का कारण बन सकती है. मोटापा न सिर्फ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी का खतरा पैदा कर सकता है, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की वजह भी बन सकता है. हाल ही में सामने आई एक रिसर्च में मोटापे को ब्रेस्ट के कैंसर से जोड़ा गया है. इस शोध में बताया गया है कि मोटापे और ब्रेस्ट कैंसर के बीच एक लिंक है, जो चिंता का विषय है.       

मोटापे से हार्मोन के लेवल में भी बदलाव हो सकते हैं जैसे- एस्ट्रोजेन का ज्यादा होना, जो ब्रेस्ट कैंसर पैदा करने का एक बड़ा कारण है. इसके अलावा, एडिपोज टिश्यू (यानी फैट सेल्स) हार्मोन और साइटोकिन्स को प्रोड्यूस करती हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं. इनकी वजह से डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है और तो और कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. मोटापे का संबंध इंसुलिन रेजिस्टेंस से भी जोड़ा गया है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त इंसुलिन का इस्तेमाल अच्छे से नहीं कर पाता. इसकी वजह से सेल की ग्रोथ को बढ़ा मिल सकता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है.

किन महिलाओं को ज्यादा खतरा?

कुछ अध्ययनों के मुताबिक, जो महिलाएं मेनोपॉज से पहले मोटापे का शिकार हो जाती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम पैदा होने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा, मोटापे को ब्रेस्ट कैंसर के खतरनाक रूपों, जैसे- ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से भी जोड़ा गया है. हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मोटापे से पीड़ित सभी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है. अगर आप अपने वजन को हेल्दी बनाए रखेंगी तो आप में इस बीमारी का खतरा कम रहेगा. 

ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें?

ब्रेस्ट कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसके अधिकतर मामले महिलाओं में देखे जाते हैं. इस बीमारी का पता आप अपने स्तनों की समय-समय पर जांच करके लगा सकती हैं. ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए सबसे पहले आपको हेल्दी और बैलेंस डाइट लेना शुरू करना होगा. अपने ज्यादा वजन को कंट्रोल में लाना होगा. रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी. शराब के सेवन को कम करना होगा. स्मोकिंग की आदत छोड़नी होगी. भरपूर नींद लेनी होगी. तनाव और चिंता को कम करने का प्रयास करना होगा. इसके अलावा, समय-समय पर अपना बॉडी चेकअप कराते रहना होगा. अगर आप इन नियमों का गंभीरता से पालन करेंगे तो ब्रेस्ट कैंसर सहित कई बीमारियों से बचे रहेंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कद्दू के बीजों में छिपे हैं कई जबरदस्त गुण, जानिए इन्हें ब्रेकफास्ट में खाना क्यों जरूरी?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget