एक्सप्लोरर

सिर्फ शराब ही नहीं ये 5 चीजें भी हैं लिवर की दुश्मन, जितना दूर रहेंगे उतना ही अच्छा है

लिवर आपके शरीर में एक इंजन की तरह है जो पूरे दिन काम करता है. ऐसे में लिवर की सेहत बनाए रखने के लिए केवल शराब नहीं बल्कि कुछ और चीजों के सेवन पर लगाम कसनी जरूरी है.

Liver Health: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट एक हैल्दी लिवर(Liver Health) की वकालत करते आए हैं. हैल्दी लिवर आपके पूरे शरीर की सेहत को संभाल कर रखता है लेकिन खराब लिवर अपने साथ साथ दूसरी कई परेशानियों का सबब बन जाता है. ऐसे में अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा शराब पीने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि शराब लिवर के लिए बुरी कही जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर की सेहत केवल शराब को छोड़ने से ही सही नहीं रह सकती. दरअसल कुछ और चीजे हैं जिनके सेवन से लिवर को अच्छा खासा नुकसान हो जाता है. चलिए जानते हैं कि शराब के अलावा और दूसरी क्या चीजें हैं जिनका लिवर पर बुरा असर पड़ता है.
 
लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं ये फ़ूड 
 
चीनी खाने पर लगाइए लगाम  
ज्यादा मीठा खाना यानी ज्यादा शुगर का सेवन आपके लिवर के लिए अच्छा साबित नहीं होता है. दरअसल जब कोई ज्यादा शुगर का सेवन करता है तो शरीर में जाकर इस एक्स्ट्रा शुगर को लिवर फैट में तब्दील कर देता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा चीनी का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में फैटी लिवर होने की आशंका बढ़ सकती है. 
 
कोल्ड ड्रिंक्स से कीजिए तौबा   
अगर आपको कोल्ड ड्रिंक्स और कार्बोनेटिड ड्रिंक पीने का शौक है तो अपने लिवर के साथ आप खिलवाड़ कर रहे हैं. इन सभी ड्रिंक्स में खूब सारी शुगर होती है और अगर आप लिमिट से ज्यादा इन ड्रिंक्स का सेवन करेंगे तो ज्यादा शुगर आपके शरीर में जाकर आपके लिवर को नुकसान करेगी और फैटी लिवर की दिक्कत हो जाएगी. 
 
नमक का सीमा के भीतर कीजिए यूज  
कहते हैं कि भोजन में नमक का होना बहुत जरूरी है. लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक खाना भी आपके लिवर को बीमार करने के लिए जिम्मेदार बन सकता है. ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में वाटर रिटेंशन हो जाता है और इसका बुरा असर लिवर पर पड़ता है. ऐसे में लिवर को फिट रखने के लिए आपको नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
 
 मैदा पहुंचाता है नुकसान
मैदा और मैदा बनी चीजों का सेवन कम करना चाहिए ताकि आपका लिवर हैल्दी बना रह सके. दरअसल मैदा से बने फूड्स और खासकर ऐसे मैदा युक्त फूड जो ज्यादा तेल में तले गए हों, ये सभी आपके लिवर को बीमार कर देते हैं. पास्ता, पिज्जा, ब्रेड जैसी चीजें आपके लिवर को नुकसान करती हैं. 
 
रेड मीट        
रेड मीट खाते हैं तो ये आपको ध्यान रखना होगा कि इसका भी सेवन लिमिट के भीतर किया जाए. रेड मीट में ढेर सारा प्रोटीन होता है और अगर आप ज्यादा प्रोटीन का इनटेक करेंगे तो उसे पचाने में लिवर को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी और उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ेगा.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
Fiber Rich Foods : बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ
बिना सलाद खाए फाइबर कैसे बढ़ाएं? रोज के खाने में इन 4 देसी चीजों को मिलाकर पेट रखें एकदम साफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget