एक्सप्लोरर

कैंसर, डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज़ से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा!

देश में कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और फेफड़ों की बीमारियों जैसे रोगों से होने वाली मौतों के मामले 70% तक बढ़ गए हैं. यह आंकड़ा तीन साल पहले 42% था.

नई दिल्ली: देश में कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और फेफड़ों की बीमारियों जैसे रोगों से होने वाली मौतों के मामले 70% तक बढ़ गए हैं. यह आंकड़ा तीन साल पहले 42% था. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मुताबिक, देश में इन रोगों के चलते, प्रति चार में से एक व्यक्ति को 70 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही मृत्यु का खतरा बना रहता है. नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज़ (एनसीडी) एक ऐसी मेडिकल कंडीशन या बीमारी है, जो लोगों के बीच किसी इंफेक्शन से नहीं फैलती. नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज़ यानि असंक्रामक रोग कई कारणों से होते हैं जैसे- अनहेल्दी डायट, फीजिकल एक्टिविटी कम होना, तंबाकू और शराब का सेवन अधिक करना. क्या कहते हैं एक्सपर्ट- आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि अंधाधुंध शहरीकरण, अनहेल्दीक लाइफस्टाइल और लोगों की उम्र बढ़ते जाने जैसे कारणों से ऐसे रोग निरंतर बढ़ रहे हैं. अनहेल्दी फूड के अलावा लोग फीजिकल एक्टिविटी को भी नजरअंदाज करते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है और फिर डायबिटीज और ब्लड लिपिड बढ़ने से मोटापा शुरू हो जाता है. उन्होंने कहा कि ये मेटाबॉलिक जोखिम वाले कारक कहलाते हैं, जो आगे चल कर हृदय डिजीज़ और समय से पहले मृत्यु की वजह बन सकते हैं. जोखिम वाले कारकों को नियंत्रित करके एनसीडी की समस्या पर काबू पाया जा सकता है. असंक्रामक रोगों से बचने के उपाय-

  • तंबाकू और धुएं में कम रहकर.
  • आहार में नमक की खपत को कम करना होगा.
  • शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा.
  • फास्टिंग शुगर को 80 मिलीग्राम से कम रखें.
  • शराब लेने से बचें.
  • भोजन में 80 ग्राम से अधिक कैलोरी नहीं होनी चाहिए.
  • एक बार में शीतल पेय की मात्रा 80 मिली तक सीमित करें.
  • तंबाकू उत्पादों का उपभोग न करें.
  • रक्तचाप 80 एमजीएच एचजी और हृदय की दर 80 प्रति मिनट से कम रखें.
  • सप्ताह में 80 मिनट के लिए एरोबिक व्यायाम करें.
  • हफ्ते में 80 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें.
  • सप्ताह में कम से कम 80 बार फलों और सब्जियों का सेवन करें.
  • सप्ताह में 80 मिली से ज्यादा घी, तेल और मक्खन का उपभोग न करें.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oats Benefits And Side Effects: क्या ओट्स खाना सच में है फायदेमंद? सुपरफूड मानकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती
क्या ओट्स खाना सच में है फायदेमंद? सुपरफूड मानकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती
Nutrient Deficiency Symptoms: बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
Mango And Body Heat: क्या ज्यादा आम खाने से सच में बढ़ती है शरीर की गर्मी? डॉक्टर से जानें सच
क्या ज्यादा आम खाने से सच में बढ़ती है शरीर की गर्मी? डॉक्टर से जानें सच
Can Diabetics Eat Watermelon: क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?

वीडियोज

Patriot Review: Mammootty और Mohanlal ने थ्रिलर में दिखाया करियर-डिफाइनिंग अभिनय
Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामेनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामेनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
करो या मरो के मैच में MI ने बनाए सिर्फ 159, आज हारते ही हो जाएगी बाहर? CSK की बॉलिंग ने बिखेरा जलवा
करो या मरो के मैच में MI ने बनाए सिर्फ 159, आज हारते ही हो जाएगी बाहर? CSK की बॉलिंग ने बिखेरा जलवा
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर ने बयां किया दर्द
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
Oats Benefits And Side Effects: क्या ओट्स खाना सच में है फायदेमंद? सुपरफूड मानकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती
क्या ओट्स खाना सच में है फायदेमंद? सुपरफूड मानकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती
Volkswagen Taigun Facelift का नया लुक कितना दमदार और कहां रह गई कमी? पढ़ें पूरा रिव्यू
Volkswagen Taigun Facelift का नया लुक कितना दमदार और कहां रह गई कमी? पढ़ें पूरा रिव्यू
Embed widget