एक्सप्लोरर

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की नई गाइडलाइन, जानें क्या बदला और क्यों जरूरी है

New Guidelines for Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है. AHA की नई गाइडलाइन शुरुआती जांच और समय पर इलाज पर जोर देने की सोच रही है.

New Guidelines for Blood Pressure: उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर (BP) को अक्सर "साइलेंट किलर" कहा जाता है. यह बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है. हृदय रोग, स्ट्रोक, डिमेंशिया, किडनी रोग और समय से पहले मौत तक का खतरा बढ़ जाता है. हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशनृ ने हाई बीपी को लेकर अपने गाइडलाइन में बदलाव किया है. इन बदलावों का मकसद है कि, बीमारी की शुरुआत से ही ठीक से जांच की जाए.

ब्लड प्रेशर के नए पैरामीटर

  • सिस्टोलिक: जब दिल खून पंप करता है
  • डायस्टोलिक: जब दिल धड़कनों के बीच आराम करता है

ये भी पढ़े- सिर्फ शरीर ही नहीं हमारे दिमाग को भी बूढ़ा बना गया है कोरोना वायरस, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

नए मानदंड इस प्रकार हैं

  • एलीवेटेड बीपी: 120–129 mm Hg (सिस्टोलिक) और 80 mm Hg (डायस्टोलिक)
  • स्टेज 1 हाइपरटेंशन: 130–139 mm Hg (सिस्टोलिक) या 80–89 mm Hg (डायस्टोलिक)
  • स्टेज 2 हाइपरटेंशन: 140 mm Hg (सिस्टोलिक) या 90 mm Hg (डायस्टोलिक)

दवा कब शुरू करनी चाहिए?

डॉ. बलबीर सिंह बताते हैं कि, 130–139/80–89 mm Hg पहले लाइफस्टाइल बदलाव (जैसे खानपान, व्यायाम) अपनाए जाएं. अगर फर्क न पड़े तो दवा शुरू करें. 140/90 mm Hg ऐसे मामलों में तुरंत दो दवाएं एक साथ दी जाती हैं, ताकि अलग-अलग तरीकों से बीपी को जल्दी और स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके.

किन टेस्ट की जरूरत है?

  • लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)
  • किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT)
  • सोडियम-पोटैशियम बैलेंस
  • यूरिक एसिड और ब्लड शुगर प्रोफाइल
  • पोटैशियम और डायट का महत्व
  • एएचए के अनुसार, पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत अहम है
  • पोटैशियम युक्त आहार (जैसे केला, नारियल पानी, हरी सब्जियां) लें
  • पोटैशियम-बेस्ड साल्ट का इस्तेमाल भी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन किडनी रोगियों के लिए यह सावधानी से लेना चाहिए

बीपी रोकने के उपाय

  • नमक की मात्रा घटाएं
  • सिगरेट और शराब से दूरी
  • योग, मेडिटेशन, गहरी सांस लेना
  • कम से कम 5% वजन घटाना लक्ष्य बनाएं

हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि यह हमारे दिल, दिमाग और किडनी की सेहत से जुड़ा एक गंभीर संकेत है. एएचए के नए गाइडलाइन हमें याद दिलाते हैं कि रोकथाम, समय पर जांच और सही इलाज से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पैंक्रियाटिक कैंसर से अमेरिका के फेमस जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन, जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget