एक्सप्लोरर

अगर आप भी गर्मियों में खाते रहेंगे ये समर फ्रूट्स तो नहीं होगी पेट में गर्मी! ये रही पूरी लिस्ट

गर्मी के मौसम में आपको अपने शरीर को ठंडा रखना है तो आपको मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी हो जाता है. जानते हैं गर्मी में मिलने वाले उन फलों के बारे में जिससे आप बीमारियों से बचे रह सकते हैं

Summer Fruits: गर्मियों के मौसम में अगर सेहत का खास ख्याल ना रखा जाए तो आपकी सेहत खराब हो सकती है. धूप. गर्मी. उमस औऱ लू से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. इस मौसम में पेट का खास ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि गलत खानपान, तेल मसालेदार खाना और पानी का कम सेवन पेट खराब कर सकता है. पेट में गर्मी की समस्या बढ़ जाती है.

इसलिए गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. लेकिन आप  सिर्फ पानी पीकर खुद को हाइड्रेट नहीं रख सकते. गर्मी के मौसम में आपको अपने शरीर को ठंडा रखना है तो आपको मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी हो जाता है. तो चलिए जानते हैं वो कौन से गर्मी में मिलने वाले फल है जिसको अपने डाइट का हिस्सा बनाकर आप बीमारियों से बचे रह सकते हैं

पेट ठंडा रखने वाले मौसमी फल

लीची- गर्मियों में लीची खाना आपके पेट के लिए काफी अच्छा हो सकता है. क्योंकि लीची में पानी संतुलित मात्रा में होता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, पोटेशियम और कई मिनरल्स पाए जाते हैं. ये डाइजेशन को भी बढ़ावा देता है और गर्मी में आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी पूरा करता है. इसलिए गर्मियों के मौसम में लीची को अपने डाइट का हिस्सा जरूर बनाइए.लीची इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करती है, अगर आपको पेट की कोई समस्या तो गर्मियों में हर रोज 5 से 7 लीची जरूर खाएं

तरबूज- गर्मियों के लिहाज से तरबूज आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है. इसमें 92 फ़ीसदी पानी होता है, जो आप को हाइड्रेट रखता है. ये खाने में भी टेस्टी होता है और गुणों की भी खान है. तरबूज पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है. चिलचिलाती धूप में जब पानी की कमी हो जाती है तो ऐसे में तरबूज जरूर खाना चाहिए. इसके अलावा ये शरीर को भी डिटॉक्स करने में भी मदद करता है.

अंगूर- गर्मियों में एक कटोरी अंगूर का सेवन आपको सेहतमंद रख सकता है. इसके सेवन से खून की मात्रा बढ़ती है. अंगूर में कैलशियम, पोटैशियम, क्लोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैग्नीशियम, एलमुनियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके अलावा अंगूर में विटामिन और पानी की पर्याप्त मात्रा रहती है.

खरबूज- खरबूज यानी के मस्क मेलन का सेवन गर्मी में जरूर करना चाहिए. क्योंकि ये भी आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसमें कई विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं. जो आपको संक्रमण से बचाते हैं. तरबूज की तरह खरबूज में भी पानी प्रचुर मात्रा में होती है. यह पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. कब्ज दूर करता है. इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: करेला-जामुन का जूस घटाएगा 'शुगर' का लेवल, त्वचा और बालों की समस्याएं भी होंगी दूर, जानें बनाने की विधि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget