एक्सप्लोरर

Fitness: मांसपेशियों में जकड़न से परेशान हैं, ज्यादा एक्सरसाइज और योग भी हो सकती है वजह, जानिए बचाव के टिप्स

अगर आपको मांसपेशियों में ऐंठन या मरोड़ की समस्या है तो समय से इसका उपचार करवा लें. जानिए ये समस्या क्यों होती है और कैसे इसे रोक सकते हैं.

आजकल कोरोना महामारी की वजह से जिम बंद हैं ऐसे में लोग घर पर ही एक्सरसाइज और योग कर रहे हैं. कई लोग बिना फिटनेस ट्रेनर की मदद से यूट्यूब या किसी साइट पर देखकर एक्सरसाइज करने लगते हैं ऐसे में लोगों को मांसपेशियों में जकड़न या मरोड़ (Muscle Twitching) की समस्या हो सकती है. जिसे मसल फेसिकुलेशन (Muscles Fasciculation) भी कहते हैं. जो दर्द का कारण बन जाती है. मरोड़ में मांसपेशियों में भी संकुचन होता है. कई बार ज्यादा योग और एक्सरसाइज से भी मांसपेशियां प्रभावित हो जाती हैं. दरअसल हमारी मांसपेशियां फाइबर से बनी होती हैं जिसे नसें कंट्रोल करती हैं. कई बार लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं देते, लेकिन कई बार आपकी ज़रा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.  

क्यों होती है मांसपेशियों में मरोड़ 
मांसपेशियों में मरोड़ की समस्या कई वजहों से हो सकती है. कई बार शारीरिक गतिविधि से मांसपेशियों में लैक्टिक एसिड जमा हो जाता है जो हाथ, पैर और पीठ को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. इसके अलावा तनाव और चिंता से भी मांसपेशियों में मरोड़ हो जाती है. मेडिकल में इसे नर्वस टिक्स भी कहते हैं. इसके अलावा ज्यादा एल्कोहल और कैफीन से भी ये समस्या हो जाती है. अगर आपके शरीर में विटामिन बी,  विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है तो भी आपको परेशानी हो सकती है. कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स और एस्ट्रोजन गोलियां खाने से भी मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है.

मांसपेशियों में मरोड़ का उपचार
अगर आपको मांसपेशियों में ज्यादा परेशानी है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. 
⦁ इसमें थायराइड की टेस्टिंग और इलेक्ट्रोलाइट स्तर जांचने के बाद इलाज शुरू किया जा सकता है.
⦁ डॉक्टर एमआरआई या सिटी स्कैन की सलाह भी दे सकता है.
⦁ इसके अलावाइ लेक्ट्रोमोग्राफी से भी मांसपेशियों की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं.

मांसपेशियों की ऐंठन से कैसे करें बचाव 
⦁ खाने में संतुलित पोषक तत्व शामिल करें.
⦁ ताजा फल और सब्जियां ज्यादा खाएं.
⦁ साबुत अनाज को खाने में शामिल करें.
⦁ भरपूर नींद लें और प्रोटीन का सेवन करें.
⦁ तनाव को दूर करने के लिए योग और ध्यान करें.
⦁ कैफीन वाले ड्रिंक्स न पीएं और स्मोकिंग न करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड-19 और नींद ना आने का क्या है कनेक्शन? जानें इस समस्या से कैसे निपटें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget