एक्सप्लोरर

Health Tips: मानसून सीजन आने वाला है, बारिश में ऐसे करें बीमारियों से बचाव

Monsoon Update: बारिश के साथ बीमारियां भी दस्तक देती हैं. इसलिए पहले से इम्यूनिटी को मजबूत बना लें. इस मौसम में इंफेक्शन और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखें.

Monsoon Season Health Tips: मानसून आने वाला है ऐसे में बारिश अपने साथ बीमारियों का अंबार लेकर आती है. बारिश का मौसम वैसे तो खुशनुमा लगता है, लेकिन इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है. बारिश में सीजनल बीमारियां और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनकुनिया के मामले भी तेजी से बढ़ते हैं. बाहर के खाने से संक्रमण भी तेजी से फैलता है. इस सीजन में खराब फल और सब्जियां भी आपको बीमार बना सकते हैं. ऐसे में अगर आपको हेल्दी और बीमारियों से दूर रहना है तो इन बातों का ख्याल रखें. 

1- स्ट्रीट फूड से बचें- बारिश में आपको स्ट्रीट फूड अवायड करना चाहिए. स्ट्रीट फूड बनाते वक्त हाइजिन का उतना ध्यान नहीं रखा जाता. ऐसे में रखा हुआ,  तला भुना खाना खाने से पेट की समस्या हो सकती है. कई बार बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से संक्रमण और एलर्जी भी हो जाती है. 

2- कच्चा खाने से बचें- बारिश के मौसम में किसी भी तरह का कच्चा खाना आपको बीमार कर सकता है. इस मौसम में हमारा मेटाबोलिज्म काफी स्लो हो जाता है. जिसकी वजह से खाना देर से पचता है. इस मौसम में जूस पीने से बचे और सलाद खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें या उसे स्टीम्ड करके खाएं. ज्यादा देर कटा हुआ फल भी खाना चाहिए. 

3- खाने से पहले हाथ धोएं- हमेशा खाना खाने से पहले साबुन से हाथों को जरूर धोएं. बारिश के मौसम में हाथों पर सबसे ज्यादा कीटाणु और बैक्टीरिया चिपकते हैं, और जब ये बैक्टीरिया पेट के अंदर चले जाते हैं तो कोई बीमारी और इंफेक्शन  पैदा कर सकते हैं. 

4- उबाला पानी पिएं- बारिश में पानी से सबसे पहले इंफेक्शन होता है. इस मौसम में पानी उबाल कर पीना चाहिए. इससे सभी तरह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और पानी शुद्ध हो जाता. उबला पानी पीने से आप डिहाइड्रेशन और डायरिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं.

5- इम्यूनिटी मजबूत करें- बारिश में आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए. इससे आप जल्दी बीमार पड़ने और संक्रमण से बच सकते हैं. इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाने के लिए ड्राइफ्रूट्स खाएं. खाने में मक्का, जौ, गेहूं, बेसन जैसे अनाज को शामिल करें. दालें और स्प्राउट्स खाएं. इसके अलावा तुलसी अदरक का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Appendix and Appendicitis: पेट में पथरी होने के कारण, लक्षण और उपचार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget