एक्सप्लोरर

सिरदर्द हो या एसिडिटी, बदलते मौसम में ऐसे इस्तेमाल करें पुदीना, चेहरे पर भी आएगा निखार

Mint Useful in Changing Weather: पुदीना एक बहुत ही फायदेमंद पौधा है. पुदीना बहुत सी चीजों में काम आता है. जैसे पाचन क्रिया, गैस, अपच और एसिडिटी को कम करता है.

Benefits of Mint: पुदीना एक बहुत ही फायदेमंद पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है. इसकी तासीर ठंडी होती है और यह न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. गर्मियों के मौसम में पुदीने का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है.

गैस, अपच और एसिडिटी को करता है दूर

कई शोधों में माना गया है कि पुदीना पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत सहायक होता है. इसमें मौजूद मेंथॉल पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी को कम करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही भूख को भी बढ़ाता है. अक्सर पुदीने की चटनी, पुदीना पानी या पुदीने की चाय का सेवन पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर साबित होता है.

माइग्रेन जैसी समस्याओं से मिलती है राहत

पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह तनाव और सिरदर्द को दूर करने में मदद करता है. पुदीने का तेल सिर पर लगाने से माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके अलावा, पुदीने की चाय पीने से शरीर और दिमाग को शांति मिलती है. पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं. नियमित रूप से पुदीने का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है.

त्वचा को निखरता है पुदीना, रखता है तरो ताजा

पुदीना त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने और त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करते हैं. पुदीने का रस या फेस पैक चेहरे पर लगाने से ताजगी बनी रहती है और त्वचा निखरती है. पुदीना वजन कम करने में भी सहायक होता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है.

माउथ फ्रेशनर के भी काम आता है पुदीना 

पुदीना प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम करता है. इसकी ताजगी भरी खुशबू मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करती है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सांसों को तरोताजा बनाए रखते हैं.

यह भी पढें -

आपके चप्पल और जूते भी कर सकते हैं आपको बीमार, ये गलती पड़ती है भारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget