एक्सप्लोरर

गर्मियों में पुरुषों को भी होती हैं ये परेशानियां, ऐसे कर सकते हैं बचाव

Male Problem in Summer : गर्मियों में लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिसमें से कुछ परेशानी पुरुषों को हो सकती है. आइए जानते हैं पुरुषों को गर्मियों में क्या परेशानी हो सकती है?

Male Problem in Summer : गर्मी का मौसम जहां एक ओर छुट्टियों और आउटडोर एक्टिविटीज का समय होता है. वहीं, दूसरी ओर यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देता है. पुरुषों के लिए गर्मियों में पसीना, धूप, उमस और डिहाइड्रेशन कई तरह की दिक्कतों का कारण बन सकते हैं. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में पुरुषों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे बचा जा सकता है.

गर्मियों में पुरुषों को होने वाली समस्याएं

डिहाइड्रेशन 

गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. इसकी वजह से उन्हें थकावट, चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है.

हीट रैश 

पुरुषों को पसीना काफी ज्यादा आता है. पसीना स्किन के रोमछिद्रों को बंद कर देता है जिससे छोटे-छोटे लाल दाने और खुजली हो सकती है. आमतौर पर गर्दन, पीठ और जांघों के बीच हीट रैश की समस्या ज्यादा होती है.

हीट स्ट्रोक का खतरा

अत्यधिक गर्मी में शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ऊपर चला जाता है. इससे मांसपेशियों में ऐंठन, भ्रम, तेज बुखार और बेहोशी तक हो सकती है.

सनबर्न और टैनिंग

ज्यादा देर धूप में रहने से त्वचा झुलस सकती है, जिससे जलन, लालिमा और छाले हो सकते हैं. लंबे समय तक सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में रहना स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है.

पसीने की बदबू और फंगल इंफेक्शन

गर्मी में पसीने के कारण पुरुषों को अंडरआर्म्स, जांघों और पैरों में फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. बदबू और खुजली आम परेशानियां हैं.

ये भी पढ़ें - बार-बार सूख रहे हैं होंठ तो हो गई है इस चीज की कमी, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

गर्मियों में कैसे करें इन समस्याओं से बचाव?

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं - दिन भर में 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं. नींबू पानी, नारियल पानी जैसे प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें.

ढीले-कॉटन के कपड़े पहनें - कॉटन या लिनन जैसे सांस लेने वाले फैब्रिक के ढीले कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे.

सनस्क्रीन का प्रयोग करें - घर से बाहर निकलने से पहले एसपीएफ 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

स्वस्थ खानपान का ध्यान रखें - भारी, तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें. फलों, सलाद और हल्के भोजन का सेवन करें.

स्वच्छता बनाएं रखें - रोजाना दो बार स्नान करें. पसीने वाले हिस्सों को साफ और सूखा रखें ताकि फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सके.

सीधी धूप में बचें - दोपहर 12 से 4 बजे के बीच जब सूरज सबसे तेज होता है, उस समय बाहर जाने से बचें. अगर निकलना जरूरी हो तो टोपी या छाते का इस्तेमाल करें.

फिटनेस रूटीन में करें बदलाव - गर्मियों में वर्कआउट करने का समय सुबह जल्दी या शाम को ठंडी घड़ी में रखें.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget